Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सोनू सूद ED के सामने हुए पेश, अवैध सट्टेबाजी ऐप मामले में होगी पूछताछ, कई बड़ी हस्तियों से भी होगी पूछताछ

Follow on Google News
सोनू सूद ED के सामने हुए पेश, अवैध सट्टेबाजी ऐप मामले में होगी पूछताछ, कई बड़ी हस्तियों से भी होगी पूछताछ
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सोनू सूद को अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप से जुड़े एक मामले में पूछताछ के लिए आज प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय में बुलाया गया है। यह मामला 1xBet ऐप से संबंधित है। सोनू सूद को ईडी के दिल्ली स्थित कार्यालय में देखा गया, जहां वे पूछताछ के लिए पहुंचे हैं।

    सोनू सूद पहुंचे ईडी कार्यालय 

    दरअसल, यह मामला ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप 1xBet  से जुड़ा हुआ है। जिसमें पूछताछ के लिए सोनू सूद को बुलाया गया है। बता दें कि, ईडी ने कोर्ट में कहा था कि ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप 1xBet लोगों को जुए की लत लगाते हैं और आर्थिक संकट पैदा करते हैं। जब बड़े सेलिब्रिटी इन्हें प्रमोट करते हैं, तो युवा और बच्चे इन ऐप्स की ओर आकर्षित होते हैं। इन ऐप्स पर पहले स्किल-बेस्ड गेमिंग के नाम पर लोगों को लुभाया जाता है और बाद में करोड़ों का चूना लगाया जाता है। केंद्र सरकार ने हाल ही में ऐसे ऐप्स पर रोक लगाई है, लेकिन कई सेलिब्रिटी अभी भी जांच के दायरे में हैं।

    Twitter Post

    बड़ी हस्तियों पर ऐप प्रचार का आरोप

    इस मामले में सोनू सूद से पहले पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह से भी पूछताछ की गई थी। इसके अलावा, सुरेश रैना, शिखर धवन और रॉबिन उथप्पा जैसे अन्य खिलाड़ी और मिमी चक्रवर्ती जैसी अभिनेत्रियां पर ऐप का प्रचार करने और पैसे लेने का आरोप है। 

    1xBet  ने लगाया लोगों को चुना 

    यह पूरा मामला करोड़ों रुपए के हवाला रैकेट से जुड़ा हुआ है। ईडी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इन मशहूर हस्तियों को इन ऐप्स का प्रचार करने के लिए किसने संपर्क किया और उन्हें भुगतान किस तरह से किया गया। आरोप है कि इस सट्टेबाजी एप ने कई लोगों और निवेशकों को करोड़ों रुपए का चूना लगाया है या भारी मात्रा में टैक्स की चोरी की है।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    Latest Posts