Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Bollywood News:'महाकाली' और 'इक्का' के बीच अक्षय खन्ना को मिला एक और बड़ा प्रोजेक्ट

अक्षय खन्ना इन दिनों अपनी फिल्मों के चलते फिर से सुर्खियों में हैं और उनका करियर एक नए फेज में नजर आ रहा है। खासतौर पर फिल्म 'महाकाली' से वह तेलुगु सिनेमा में डेब्यू करने जा रहे हैं, जिसमें वे दैत्य गुरु शुक्राचार्य के किरदार में दिखाई देंगे। यह फिल्म पैन-इंडिया स्तर पर कई भाषाओं में रिलीज की तैयारी में है और इसे लेकर दर्शकों के बीच पहले ही उत्सुकता बन चुकी है।
'महाकाली' और 'इक्का' के बीच अक्षय खन्ना को मिला एक और बड़ा प्रोजेक्ट

अक्षय खन्ना इससे पहले हिंदी सिनेमा में कई अलग-अलग और मजबूत किरदार निभा चुके हैं, जिनमें उनकी अभिनय क्षमता की काफी सराहना हुई है। अब वह धीरे-धीरे साउथ इंडस्ट्री की ओर भी रुख कर रहे हैं, जो उनके करियर के विस्तार की ओर इशारा करता है।

फिल्म का निर्देशन शरण कोप्पिसेट्टी कर रहे 

इसी बीच खबरें हैं कि अक्षय खन्ना को एक और साउथ फिल्म 'अधीरा' के लिए अप्रोच किया गया है। इस फिल्म का निर्देशन शरण कोप्पिसेट्टी कर रहे हैं, जबकि इसमें कल्याण दसारी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स अक्षय को फिल्म में एक अहम किरदार के लिए लाना चाहते हैं, हालांकि इस बारे में अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

ये भी पढ़ें: Sapne Vs Everyone 2: महत्वाकांक्षा, बदला और पहचान की कहानी, 'सपने वर्सेस एवरीवन 2' का ट्रेलर रिलीज

'अधीरा' फिलहाल निर्माण के शुरुआती चरण में है 

बताया जा रहा है कि 'अधीरा' फिलहाल निर्माण के शुरुआती चरण में है और इसकी कास्टिंग प्रक्रिया जारी है। अगर अक्षय इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनते हैं, तो 'महाकाली' के बाद यह साउथ इंडस्ट्री में उनका दूसरा बड़ा कदम होगा। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि वह इस फिल्म में किस तरह का किरदार निभाते हैं।

ये भी पढ़ें: मालदीव जाने से पहले सावधान! ड्रग्स कानून हुए बेहद सख्त, भारतीय यात्रियों के लिए जारी हुई बड़ी चेतावनी

'महाकाली' के अलावा 'इक्का' में भी नजर आएंगे

आने वाले समय में अक्षय 'महाकाली' के अलावा 'इक्का' में भी नजर आएंगे। यह एक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है, जिसमें उनके साथ सनी देओल भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी और इसे लेकर भी दर्शकों के बीच अच्छी खासी चर्चा बनी हुई है। 

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts