Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सेवा संकल्प अभियान: विधायक विजयपाल सिंह ने मरीजों से की मुलाकात, अस्पताल में मरीजों के बीच फल का वितरण

सोहागपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ ने सेवा एवं जनकल्याण की गतिविधियां आयोजित कीं। बालिका छात्रावास और शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फल और मिष्ठान का वितरण किया गया, जिसमें विधायक विजयपाल सिंह राजपूत विशेष रूप से मौजूद रहे।
सेवा संकल्प अभियान: विधायक विजयपाल सिंह ने मरीजों से की मुलाकात, अस्पताल में मरीजों के बीच फल का वितरण
सेवा संकल्प अभियान

सोहागपुर। विधायक विजयपाल सिंह राजपूत ने अस्पताल में मरीजों और कुपोषित बच्चों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने डॉक्टरों और स्वास्थ्य अमले से मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं और अस्पताल की व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली।

बालिका छात्रावास और अस्पताल में वितरण

सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ द्वारा बालिका छात्रावास और शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फल और मिष्ठान वितरित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से छात्रावास की बालिकाओं और अस्पताल में मरीजों और बच्चों के बीच पहुंचकर सेवा गतिविधि की गई।

ये भी पढ़ें: सोहागपुर में सेवा सेतु शिविर का आयोजन, रक्तदान शिविर में लोगों ने किया रक्तदान; हितग्राहियों को बांटे प्रमाणपत्र और स्वीकृति पत्र

स्वास्थ्य सुविधाओं की ली जानकारी

विधायक राजपूत ने अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों और स्वास्थ्य अमले से मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने मरीजों के उपचार और आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में भी चर्चा की और अस्पताल परिसर में सेवा भावना के साथ फल और मिष्ठान वितरण किया गया।

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ आयोजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष धीरज खंडेलवाल के निर्देश पर प्रदेश मीडिया प्रभारी गौरव अग्रवाल द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Breaking News

भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष निखिलेश चतुर्वेदी, मंडल अध्यक्ष अश्वनी, नगर पंचायत उपाध्यक्ष आकाश रघुवंशी, नारायण दास छाबड़िया, विजय पप्पू गनूजा, निलेश खंडेलवाल, नन्नू सेठ, विजय छाबड़िया, पप्पू साहू, गौरव अग्रवाल सहित भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बीएमओ डॉ. रेखा सिंह गौर सहित स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ भी मौजूद रहा।

Neelam Tiwari
By Neelam Tiwari

नीलम तिवारी - सोहागपुर के वरिष्ठ पत्रकार, 40 वर्षों से निष्पक्ष, जनसरोकार और ग्रामीण मुद्दों की निर्...Read More

Latest Posts