सोहागपुर की राखी सराठे ने लद्दाख में लहराया परचम, पर्वतारोहण में जीता गोल्ड मेडल

सोहागपुर की राखी सराठे ने लद्दाख की बर्फीली पहाड़ियों में कठिन परिस्थितियों के बीच पर्वतारोहण करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से नगर में खुशी का माहौल है। मध्यप्रदेश शासन की ओर से राखी को 4 अक्टूबर को ‘मध्यप्रदेश रत्न’ पुरस्कार से सम्मानित किया जाना प्रस्तावित है। नागरिकों ने स्टेशन पहुंचकर उनका स्वागत किया।
सोहागपुर की राखी सराठे ने लद्दाख में लहराया परचम, पर्वतारोहण में जीता गोल्ड मेडल

सोहागपुर की बेटी राखी सराठे ने पर्वतारोहण के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। लद्दाख की बर्फीली पहाड़ियों में कम ऑक्सीजन और मुश्किल भौगोलिक परिस्थितियों के बीच पर्वतारोहण करते हुए राखी ने गोल्ड मेडल हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से सोहागपुर में खुशी का माहौल है।

‘MP रत्न’ से सम्मानित करने की तैयारी

राखी की इस उपलब्धि को देखते हुए मध्यप्रदेश शासन की ओर से उन्हें 4 अक्टूबर को ‘मध्यप्रदेश रत्न’ पुरस्कार से सम्मानित किया जाना प्रस्तावित है। उनकी सफलता को क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणा के तौर पर देखा जा रहा है।

विधायक ने किया स्वागत

राखी के सोहागपुर लौटने पर विधायक विजयपाल सिंह ने उनका स्वागत किया और उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने राखी को आगे भी हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। बताया गया कि विधायक पहले भी राखी और उनकी बहन महक जैसी प्रतिभावान छात्राओं की मदद करते रहे हैं।

Breaking News

स्टेशन पर नागरिकों ने किया स्वागत

राखी के नगर पहुंचने पर बड़ी संख्या में नागरिक स्टेशन पहुंचे और उनका स्वागत किया। इस दौरान समाजसेवी कन्नू लाल अग्रवाल, अनिल गहरैय्या, सौरभ अग्रवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। नगरवासियों ने राखी को शुभकामनाएं देते हुए उनकी सफलता पर खुशी जताई।

मुश्किल हालात में आगे बढ़ रहीं दोनों बहनें

सराठे परिवार की बेटियां महक और राखी सामान्य पारिवारिक परिस्थितियों के बावजूद अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर आगे बढ़ रही हैं। दोनों बहनों ने कई चुनौतियों के बीच अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए लगातार प्रयास किए हैं। राखी की पर्वतारोहण में यह सफलता उनके परिवार के साथ-साथ पूरे सोहागपुर के लिए गर्व की बात है। नगरवासियों ने दोनों बहनों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Neelam Tiwari
By Neelam Tiwari

नीलम तिवारी - सोहागपुर के वरिष्ठ पत्रकार, 40 वर्षों से निष्पक्ष, जनसरोकार और ग्रामीण मुद्दों की निर्...

Latest Posts