Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

नर्मदापुरम: सोहागपुर में पलकमति नदी पर दिखी ‘सील्ही’, पहली बार बड़ी संख्या में नजर आई व्हिस्लिंग डक

नर्मदापुरम के सोहागपुर की पलकमति नदी इन दिनों एक खास वजह से चर्चा में है। यहां प्रकृति का खूबसूरत नजारा देखने को मिल रहा है, जहां पहली बार बड़ी संख्या में “सील्ही” यानी Lesser Whistling Duck दिखाई दी है। सुबह के समय पानी की सतह पर तैरते इन पक्षियों की हलचल ने स्थानीय लोगों और प्रकृति प्रेमियों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
Follow on Google News
सोहागपुर में पलकमति नदी पर दिखी ‘सील्ही’, पहली बार बड़ी संख्या में नजर आई व्हिस्लिंग डक
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    पलकमति नदी में ‘सील्ही’ का दिखाई देना एक ओर जहां प्राकृतिक सुंदरता को बढ़ा रहा है, वहीं यह पर्यावरण के बेहतर संतुलन का संकेत भी है। अब जरूरत है इस नदी और इसके आसपास के वातावरण को बचाने की, ताकि यह खूबसूरत नजारा लंबे समय तक बना रहे।

    काफी लोग पक्षियों को देखने पहुंच रहे 

    वन एवं पर्यावरण प्रेमी समाज सेविका मनीषा सिटोकै ने सबसे पहले इन पक्षियों को देखा और सोशल मीडिया के जरिए लोगों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद से ही पलकमति नदी का यह दृश्य चर्चा का विषय बन गया है। सुबह के समय नदी किनारे लोगों की भीड़ इन पक्षियों को देखने के लिए पहुंच रही है, जिससे यह जगह अब स्थानीय स्तर पर आकर्षण का केंद्र बन गई है।

    ‘सील्ही’ की खासियत और रहन-सहन

    बता दें कि Lesser Whistling Duck एक खास तरह की बतख प्रजाति है, जो आमतौर पर उथले जलाशयों, तालाबों और धीमी बहाव वाली नदियों में पाई जाती है। इनका भोजन मुख्य रूप से काई, जलीय पौधों के कोमल भाग, बीज और छोटे जलीय जीव होते हैं। पलकमति नदी में भी ये पक्षी पानी की सतह पर तैरते हुए भोजन करते नजर आए। विशेषज्ञों के अनुसार, यह प्रजाति अपनी सीटी जैसी मधुर आवाज के लिए जानी जाती है, इसी वजह से 'व्हिस्लिंग डक' कहा जाता है। 

    पर्यावरण के लिए सकारात्मक संकेत

    स्थानीय लोगों का मानना है कि इस तरह के पक्षियों का बड़ी संख्या में दिखाई देना क्षेत्र के पर्यावरण संतुलन के लिए अच्छा संकेत है। यह दर्शाता है कि पलकमति नदी का जल और आसपास का वातावरण अभी भी जीव-जंतुओं के अनुकूल है। अगर इस क्षेत्र का सही तरीके से संरक्षण किया जाए, तो आने वाले समय में यह जगह पक्षी प्रेमियों और पर्यटकों के लिए एक प्रमुख आकर्षण बन सकता है। 

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    Latest Posts