PlayBreaking News

MP News :बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में कुएं में गिरने से तेंदुआ की मौत

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा बफर क्षेत्र में एक तेंदुआ कुएं में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। क्षेत्र में सालभर में यह ऐसी दूसरी घटना है।
Follow on Google News
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में कुएं में गिरने से तेंदुआ की मौत
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    उमरिया। जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा बफर परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम महरोई में करीब 4 वर्षीय नर तेंदुए की कुआं में गिरने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बीटीआर प्रबंधन और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए के शव को कुएं से बाहर निकाला। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में डॉग स्क्वाड और मेटल डिटेक्टर से गहन सर्चिंग कराई गई, ताकि किसी संदिग्ध गतिविधि की पुष्टि हो सके। 

    धमोखर परिक्षेत्र में कुएं में गिरा था बाघ

    इसके बाद वन्यप्राणी स्वास्थ्य अधिकारी और पशु चिकित्सकों की टीम ने शव का पोस्टमार्टम किया, जिसमें प्रारंभिक जांच में मौत का कारण डूबना पाया गया। पोस्टमार्टम के बाद क्षेत्र संचालक अनुपम सहाय, एनटीसीए प्रतिनिधि, तहसीलदार मानपुर सहित अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में तेंदुए का अंतिम संस्कार किया गया। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2026 में बीटीआर में यह दूसरी घटना है, इससे पहले धमोखर परिक्षेत्र में एक बाघ की भी कुएं में गिरकर मौत हो चुकी है।

    पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार किया गया

    पनपथा बफर परिक्षेत्र के महरोई ग्राम में एक तेंदुआ का शव कुआं में मिला है। पीएम के बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

    अनुपम सहाय, डायरेक्टर, बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व

    मप्र में तेंदुए-बाघ के कुएं में गिरने की घटनाएं  

    • जनवरी 2026-बड़वानी (सेंधवा) : 5 वर्षीय तेंदुआ कुएं में गिरने से मौत। 
    • फरवरी 2025-सिवनी (पेंच क्षेत्र) : शिकार के दौरान बाघ और जंगली सूअर कुएं में गिरे।
    • दिसंबर 2024-सिवनी : बिना मुंडेर वाले कुएं में बाघिन मृत मिली।
    • जून 2024- देवास : ग्रामीण कुएं में गिरा तेंदुआ, रेस्क्यू कर जंगल छोड़ा गया।
    • अगस्त 2019-कटनी (बरही क्षेत्र) : एक साल का बाघ शावक कुएं में गिरा, रेस्क्यू किया गया।
    • जुलाई 2018-नीमच (रामपुरा) : कुएं में गिरे तेंदुए को सुरक्षित निकाला गया।
    • दिसंबर 2018-सिवनी (दमझिर गांव) : 5-6 साल का तेंदुआ कुएं में गिरकर मृत मिला।
    • जनवरी 2018-बालाघाट : गांव के कुएं में बाघ मृत मिला।
    • फरवरी 2016- अलीराजपुर : तेंदुए का शावक कुएं में गिरा, 8 घंटे बाद रेस्क्यू।
    • जनवरी 2016- छतरपुर : खेत के कुएं में गिरने से तेंदुए की मौत। 
    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts