PlayBreaking News

MP News :पालक की सब्जी नहीं बनाई तो कर दी गर्भवती पत्नी की हत्या

खरगोन जिले में मामूली बात पर गर्भवती पत्नी की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार पत्नी ने पालक की सब्जी नहीं बनाई तो उसके पति ने कुल्हाड़ी से वार कर दिए। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
Follow on Google News
पालक की सब्जी नहीं बनाई तो कर दी गर्भवती पत्नी की हत्या
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    खरगोन। मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के जामर्दा गांव में पालक की सब्जी नहीं बनाने को लेकर हुए विवाद में गर्भवती महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। भीकनगांव के एसडीओपी राकेश आर्य ने बताया कि 25 वर्षीय गर्भवती शीलाबाई की हत्या के मामले में उसके पति सुनील को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 

    हत्या के बाद रिश्तेदार को बताई बात

    प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पालक की सब्जी नहीं बनाने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने पत्नी को घर के पीछे खेत में ले जाकर कुल्हाड़ी से उसकी गर्दन पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी अपने एक रिश्तेदार के घर पहुंचा और उसे घटना की जानकारी दी। दंपति के दो छोटे बच्चे हैं। घटना की सूचना मिलते ही मृतका के परिजन मौके पर पहुंचे और आक्रोश जताया। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात किया और महिला का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार कराया गया।

    Featured News

    कुछ दिन पहले ही आए थे महाराष्ट्र से 

    घटना की सूचना मिलते ही भीकनगांव एसडीओपी राकेश आर्य और थाना प्रभारी गेहलोद मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि आरोपी सुनील पिछले कई वर्षों से महाराष्ट्र के जालना में मजदूरी करता था और कुछ दिन पहले ही पत्नी और बच्चों के साथ अपने गांव लौटा था। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की जांच जारी है। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts