Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रायपुर:वंदे भारत एक्सप्रेस से गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा, 2 युवतियां गिरफ्तार

रायपुर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार रात ड्रग्स तस्करी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने वंदे भारत एक्सप्रेस से उतर रही दो युवतियों को 24 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया।
वंदे भारत एक्सप्रेस से गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा, 2 युवतियां गिरफ्तार
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    रायपुर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार रात ड्रग्स तस्करी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने वंदे भारत एक्सप्रेस से उतर रही दो युवतियों को 24 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया।

    ट्रेनों के जरिए गांजा तस्करी के नए तरीके

    हाल के समय में ट्रेनों के माध्यम से गांजा तस्करी में बदलाव देखने को मिल रहा है। अब तस्कर केवल युवकों तक सीमित नहीं हैं बल्कि युवतियों को भी इस अवैध गतिविधि में शामिल किया जा रहा है। सुरक्षा जांच से बचने के लिए साधारण एक्सप्रेस ट्रेनों के बजाय प्रीमियम ट्रेनें जैसे वंदे भारत एक्सप्रेस का इस्तेमाल किया जा रहा है।

    NCB और रेलवे की संयुक्त कार्रवाई

    शनिवार को रायपुर में हुई कार्रवाई में NCB, आरपीएफ और जीआरपी ने मिलकर बिलासपुर की दो युवतियों को गांजा तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया। जिसमें 24 किलो गांजा पकड़ाया है जिसकी अनुमानित कीमत 12 लाख रूपए है। यह मामला स्थानीय स्तर पर युवतियों की पहली गिरफ्तारी के रूप में दर्ज हुआ।

    युवतियों पर कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं

    जांच में पता चला कि दोनों युवतियों का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। प्रारंभिक जानकारी में पता चला कि वे पैसे के लालच में इस अवैध काम में शामिल हुई थीं। दोनों युवतियां विशाखापट्टनम से गांजा खरीदकर बिलासपुर ले जाने वाली थीं।

    ये भी पढ़ें: रायपुर: अवैध गैस सिलेंडर का भंडारण, पुलिस ने आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा

    वंदे भारत ट्रेन से गिरफ्तारी

    युवतियों ने NCB की नजर से बचने के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस को चुना। हालांकि एजेंसियों को पहले ही इस तस्करी की सूचना मिल चुकी थी। जैसे ही दोनों रायपुर स्टेशन पर उतरीं, टीम ने उनके बैग की तलाशी ली। तलाशी में 24 किलो गांजा बरामद हुआ और दोनों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया।

    Sumit  Shrivastava
    By Sumit Shrivastava

    सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

    Latest Posts