यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।
Twitter Post
इंदौर - सदर बाजार इलाके में फर्स्ट बटालियन में पदस्थ एक आरक्षक की सांप के काटने से मौत हो गई। घटना शनिवार रात पुलिस जवानों के आरएपीटीसी में जवानों के रुकने के स्थान पर सांप घुस गया था जिससे पकड़ने के लिए आरक्षक को बुलाया था।पुलिस के अनुसार, मृतक संतोष (47), निवासी फर्स्ट बटालियन, शनिवार रात करीब 9 बजे अस्तबल में पहुंचे। उन्हें साथी स्वामी प्रसाद साहू ने उपचार के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां रात में उनकी मृत्यु हो गई।सदर बाजार पुलिस ने बताया कि संतोष फर्स्ट बटालियन में 17 सालों से आरक्षक के पद पर कार्यरत थे। उन्हें इस काम का अनुभव था और वे पहले भी कई बार सांप पकड़ चुके थे। उसी अनुभव के आधार पर उन्हें रात में पुलिस लाइन आरएपीटीसी में बुलाया गया था। इसके बाद उन्होंने सांप को पकड़ कर उसे खेल रहे थे, इसी दौरान सांप ने उन्हें डस लिया।
अधिकारी पहुंचे मौके पर
संतोष के परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। वे इंदौर में ही निवास करते थे। घटना की जानकारी मिलते ही कई अधिकारी रात में अस्पताल पहुंचे और परिवार को सांत्वना दी।पुलिस ने हादसे के बाद घटना स्थल का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियोंकोसूचितकिया।घटना में आरक्षक को फोन कर सांप पकड़ने के लिए बुलाया गया था। वो लंबे समय से साप पकड़ने का एक्सपर्ट था। मर्तक संतोष की मौत के बाद पुलिस के आलाधिकारी किसी प्रकार से कुछ कहने को तैयार नहीं हैं। संतोष की मौत के बाद उसके बच्चों को कोई नहीं है। पड़ोसियों का मानना हैं कि यदि संतोष की पत्नी या बच्चे में से किसी को अनुकंपा नहीं मिली तो अपना गुजारा नहीं कर पाएंगे। पुलिस अधिकारियों द्वारा संतोष को बुलाया गए था इस बात से सब इनकारकररहे हैं।