Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Smriti-Palaash wedding Postpone:नहीं होगी स्मृति-पलाश की शादी, पिता श्रीनिवास मंधाना की सेहत बनी वजह

नहीं होगी स्मृति-पलाश की शादी, पिता श्रीनिवास मंधाना की सेहत बनी वजह
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एंटरटेनमेंट डेस्क। भारतीय क्रिकेट स्टार स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुछाल की शादी, जो आज होने वाली थी वो अब नहीं होगी। रिपोट्स के मुताबिक 23 नवंबर की सुबह स्मृति मंधाना के पिता श्रीनिवास मंधाना को हार्टअटैक आया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। शादी का वेन्यू, जो स्मृति मंधाना का फार्महाउस है, वहां से एंबुलेंस निकलते देखा गया।

    शुरुआत में खबरें थीं कि शादी जारी रहेगी, लेकिन अब आयोजकों ने साफ किया है कि शादी टाल दी गई है। स्मृति मंधाना के पिता अभी अस्पताल में ही भर्ती रहेंगे।

    मंधाना के मैनेजर ने बताया, 'स्मृति के पिता की तबियत सुबह से खराब थी। उन्हें सांगली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है और विभिन्न जांचों के बाद निगरानी में रखा गया है।' स्मृति मंधाना ने इस स्थिति को देखते हुए शादी को स्थगित करने का फैसला स्वयं किया।

     उन्होंने स्पष्ट किया कि पिता के स्वास्थ्य में सुधार होने तक विवाह आयोजित नहीं किया जाएगा। साथ ही फैंस और मीडिया से अपील की है कि स्मृति के पिता के स्वास्थ्य को लेकर अफवाहें न फैलाएं और उनकी शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करें। जैसे ही स्थिति स्थिर होगी, शादी की नई तारीख घोषित की जाएगी।

    स्मृति और पलाश, 23 नवंबर को एक निजी समारोह में शादी करने वाले थे। शादी से पहले कई रस्में जैसे मेहंदी, हल्दी और संगीत आयोजित की गई थीं, जिसके फोटोज-वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे है। 

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...

    Latest Posts