Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Smriti-Palaash wedding:शुरू हुईं स्मृति-पलाश की शादी की रस्में, प्री-वेडिंग फंक्शन के वीडियो वायरल

स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल की शादी की रस्में धूमधाम से शुरू हो चुकी हैं। एक तरफ जहां हल्दी सेरेमनी के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, तो वहीं DY पाटिल स्टेडियम में पलाश का रोमांटिक प्रपोजल भी फैंस के बीच चर्चाओं में हैं।
शुरू हुईं स्मृति-पलाश की शादी की रस्में, प्री-वेडिंग फंक्शन के वीडियो वायरल
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना और म्यूजिशियन पलाश मुच्छल की शादी से पहले उनके प्री-वेडिंग फंक्शन की धूम सोशल मीडिया पर छाई हुई है। 23 नवंबर को होने वाली इस हाई-प्रोफाइल शादी से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो लगातार वायरल हो रहे हैं। हल्दी सेरेमनी में स्मृति की करीबी दोस्त और टीम इंडिया की खिलाड़ी जेमिमा रोड्रिग्ज और शेफाली वर्मा ने जमकर मस्ती की और ग्लैमर का खूब जलवा बिखेरा।

    वर और वधू की टीमें आमने-सामने

    स्मृति और पलाश ने शादी के फंक्शन को और मजेदार बनाने के लिए एक अनोखा आइडिया अपनाया। दोनों ने अपनी-अपनी टीम बनाकर एक क्रिकेट मैच खेला। खिलाड़ियों और मेहमानों ने इस मैच को खूब एन्जॉय किया।

    DY पाटिल स्टेडियम में हुआ रोमांटिक प्रपोजल

    एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा है, जिसमें पलाश ने स्मृति को नवी मुंबई के DY पाटिल स्टेडियम में रोमांटिक अंदाज प्रपोज किया। यह वही स्टेडियम है, जहां स्मृति ने अपनी टीम के साथ वल्र्ड कप ट्राफी अपने नाम की थी।

    'समझो हो ही गया' पर थिरकीं स्मृति

    जेमिमा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें स्मृति अपनी टीममेट राधा यादव, श्रेयांका पाटिल और अरुंधति रेड्डी के साथ फिल्म लगे रहो मुन्ना भाई के गाने ‘समझो हो ही गया’ पर धमाकेदार डांस करती नजर आईं। डांस के दौरान स्मृति ने अपनी इंगेजमेंट रिंग भी फ्लॉन्ट की।

    मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन की तैयारी

    स्मृति और पलाश 23 नवंबर को महाराष्ट्र के सांगली में सात फेरे लेंगे। शादी के बाद सांगली में ही एक फैमिली सेलिब्रेशन भी होगा, जबकि बताया जा रहा है कि कपल मुंबई में एक बड़े सेलेब रिसेप्शन की प्लानिंग कर रहे है, जिसमें फिल्म और क्रिकेट जगत की बड़ी हस्तियां शामिल हो सकती हैं।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...

    Latest Posts