UP News :‘दम है तो गोरखपुर से लड़ें’महिला आरक्षण पर स्मृति ईरानी का अखिलेश यादव पर वार

स्मृति ईरानी ने इस दौरान राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का जिक्र करते हुए कहा कि देश ने महिला नेतृत्व को सर्वोच्च पद तक पहुंचाया है, लेकिन विपक्ष का रवैया कई बार सम्मानजनक नहीं रहा।
Follow on Google News
‘दम है तो गोरखपुर से लड़ें’महिला आरक्षण पर स्मृति ईरानी का अखिलेश यादव पर वार
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    वाराणसी। महिला आरक्षण को लेकर देश की संसद से लेकर वाराणसी तक राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में ‘नारी शक्ति वंदन’ से जुड़े कार्यक्रम में हिस्सा लेने उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी वाराणसी पहुंचे। यहां दोनों नेताओं ने महिला आरक्षण को लेकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल की सराहना की।

    अखिलेश यादव पर स्मृति का तीखा हमला

    कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत में स्मृति ईरानी ने समाजवादी पार्टी चीफ अखिलेश यादव के हालिया बयान पर कड़ा पलटवार किया। उन्होंने कहा, परंपरागत सीट से चुनाव लड़ना बहुत आसान होता है, लेकिन एक कामकाजी महिला होकर मैंने किसी और के गढ़ में जाकर जीत हासिल की और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को हराया।

    उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि अगर अखिलेश यादव में दमखम है तो वे अपनी पारंपरिक सीट छोड़कर गोरखपुर से चुनाव लड़कर दिखाएं। ईरानी ने यह भी कहा कि कामकाजी महिलाओं पर टिप्पणी करना आसान है, खासकर उनके लिए जिन्होंने खुद कभी नौकरी नहीं की।

    यह भी पढ़ें: Amit Shah : महिला आरक्षण बिल में मुस्लिम महिलाओं का क्या होगा? अमित शाह ने दिया साफ जवाब...

    गंभीर नेता के पास सीरियल देखने का वक्त नहीं- स्मृति

    स्मृति ईरानी ने तंज कसते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक्टिव रहने वाला कोई भी गंभीर नेता गांव-गांव जाकर लोगों से जुड़ता है, जिसमें काफी समय और मेहनत लगती है। उन्होंने कहा, ऐसे में गंभीर नेता के पास टीवी सीरियल देखने का समय नहीं होता।

    ‘पैतृक राजनीति करने वालों में दम नहीं’

    उन्होंने आगे कहा कि जो नेता पैतृक सीटों पर राजनीति करते हैं, वे भले ही बड़े दावे करें, लेकिन उनमें किसी दूसरे के मजबूत गढ़ में जाकर जीत हासिल करने का साहस नहीं दिखता। ईरानी ने यह भी कहा कि यदि संसद में महिला आरक्षण विधेयक पर विपक्ष ने रचनात्मक सहयोग दिया होता, तो यह देश के लिए ज्यादा सकारात्मक कदम होता।

    यह भी पढ़ें: Loksabha : शाह का जवाब- विपक्ष ने बिल का विरोध किया, परिसीमन की जिम्मेदारी मोदी सरकार की

    महिला आरक्षण पर विपक्ष के रुख पर सवाल

    कांग्रेस द्वारा महिला नेतृत्व देने के दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए स्मृति ईरानी ने कहा कि अगर विपक्ष वास्तव में महिला सशक्तिकरण का समर्थक है, तो महिला आरक्षण का विरोध या उस पर सवाल क्यों उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस संवैधानिक व्यवस्था का समर्थन और स्वागत किया जाना चाहिए।

    Featured News

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का भी किया जिक्र

    स्मृति ईरानी ने इस दौरान राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का जिक्र करते हुए कहा कि देश ने महिला नेतृत्व को सर्वोच्च पद तक पहुंचाया है, लेकिन विपक्ष का रवैया कई बार सम्मानजनक नहीं रहा। इस तरह महिला आरक्षण के मुद्दे पर वाराणसी से सियासी बयानबाजी तेज हो गई है, जो आने वाले समय में और गरमाने के संकेत दे रही है।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts