Loksabha :शाह का जवाब- विपक्ष ने बिल का विरोध किया, परिसीमन की जिम्मेदारी मोदी सरकार की

शुक्रवार को लोकसभा में स्पीच की शुरुआत में राहुल गांधी ने अपनी दादी का एक किस्सा सुनाया है। उन्होंने सदन में महिला आरक्षण बिल क्यों नहीं लागू होना चाहिए इस पर जवाब दिया है।
शाह का जवाब- विपक्ष ने बिल का विरोध किया, परिसीमन की जिम्मेदारी मोदी सरकार की
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    Live Updates

    06:20 PM 17/04/26

    शाह- सभी सदस्यों के सवालों के जवाब दूंगा

    गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- नए भूगोल, प्रशासनिक, और शहरीकरण, रोड, रास्ते और रेल केनक्टिवीटी के अलावा नए जिले का संज्ञान परिसीमन में लेना होता है। क्योंकि सांसद की ड्यूटी की निर्वहन के लिए ये सब जरूरी होता है।

    कई सदस्यों ने अनेक आशंकाए व्यक्त कीं। कहा कि अभी क्यों लाए। मैं बताना चाहता हूं कि नारी शक्ति वंदन अधिनियिम में जिक्र है कि 2026 के बाद होने वाली जनगणनाके बाद जो चुनाव होगा, उसमें महिलाओं के लिए आरक्षण होगा।

    06:20 PM 17/04/26

    शाह- परिसीमन की जिम्मेदारी मोदी सरकार की है

    शाह ने कहा- परिसीमन के चलते जिस वर्ग यानी एससी और एसटी, जिसकी संख्या बढ़ती है , सीटें भी बढ़ती है। संतुलित समावेशी और व्यवहारिक लोकतांत्रिक ढांचा तैयार करने की जिम्मेदारी सरकार की है। अभी ये जिम्मेदारी मोदी सरकार की है। ये देश की जनता तय करती है। ये वंश, परंपरागत नहीं होती।

    06:18 PM 17/04/26

    शाह बोले- हर सीट पर वोटर्स की संख्या अलग-अलग

    शाह ने कहा- इन 3 बिलों में इसका मकसद मैं स्पष्ट करना चाहता हूं। पहला- महिला सशक्तिकरण करने वाले इस संविधान सुधार को लागू करके 2029 का चुनाव इसके आधार पर हो। ये पूरे सदन में 543 सदस्य हैं। किसी की सीट में वोटर्स की संख्या 49 लाख है किसी की 60 हजार है। कई ऐसे हैं जो 70 के दशक में फ्रीज हो गई हैं जहां सांसद वोटर्स को मुंह भी नहीं दिखा सकते। क्योंकि क्षेत्र इतना बडा हो गया है।

    क्या इस सदन में जो विरोध करते हैं, मुझे समझा सकते हैं कि जिस सांसद के क्षेत्र में 49 लाख वोटर्स हो वो कैसे जिम्मेदारी निभाएगा। इसी को ध्यान में रखते हुए संविधान में समय समय पर परिसीमन का प्रावधान है।

    06:16 PM 17/04/26

    शाह- इंडी अलायंस ने बिल का विरोध किया

    गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सबने बोला है कि हम इसके पक्ष में है। हम स्वागत करते हैं मगर उसको बारिकी से देखें तो इंडी अलायंस के सभी सदस्यों ने अगर, मगर, किंतु, परंतु, का उपयोग करते साफ रूप से महिला आरक्षण का विरोध किया है।

    आगे उन्होंने कहा कि लेकिन मैं साफ करना चाहता हूं कि ये विरोध केवल महिला आरक्षण का है। इम्पलीमेंटेशन का नहीं है। मैं जब बोलता हूं तब मेरी जिम्मेदारी बनती है कि मैं सदन को कन्वींस करूं कि महिला आरक्षण का विरोध है। तरीकों का विरोध नहीं है। इन 3 बिलों में इसका मकसद मैं स्पष्ट करना चाहता हूं।

    03:45 PM 17/04/26

    राहुल- PM थके हुए, वे जल्दबाजी में बिल लेकर आए

    मैं आप सभी को एक पहेली देना चाहता हूं। मुझे लगता है देश के लोग इसे सॉल्व कर सकेंगे।कल मैं पीएम को बोलते हुए सुन रहा था। वह काफी टूटे हुए और थके से नजर आ रह थे। तभी मैंने नोटिस किया कि कल तो 16 अप्रैल थी। मोदीजी जल्दबाजी में यह बिल लेकर आए हैं और हम भी जानते हैं। उनकी स्पीच के दौरान बीच में मैंने अपना फोन देखा जिसमें 16 तारीख थी। मैंने मन में कहा कि हे भगवान यही तो वो नंबर है 16। जिसमें पूरा आंसर छिपा है। अगर आप किसी को कुछ समझ आया तो प्लीज मुझे सोशल मीडिया पर बताएं। आप जल्द ही इस नंबर के रहस्य को जान जाएंगे।

    03:34 PM 17/04/26

    निशिकांत दुबे बोले- सोनिया केसरी की धोती खोलकर कांग्रेस अध्यक्ष बनीं

    भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा- पिछले दो दिन से हमारी सरकार महिलाओं को आरक्षण देने के लिए चिंतित है। देर रात तक हम यहां उपस्थित रहे। मुझे लगा कि कांग्रेस के जो लीडर हैं उनका जो भाषण है वो एक शो जैसा था, जैसा कि माइकल जैक्सन का। आज 17 तारीख है वो भी खास है क्योंकि 17 अप्रैल 1987 को राजीव गांधी पर बोफोर्स का आरोप लगा। 17 अप्रैल 1998 को सोनिया गांधी सीताराम केसरी की धोती खोलकर कांग्रेस की अध्यक्ष बन गई।

    03:28 PM 17/04/26

    स्पीकर ने राहुल के शब्दों को कार्यवाही से हटाया

    रिजिजू बोले- राहुल के भाषण से हमें आपत्ति नहीं है। वह कहते हैं कि आपॅरेशन सिंदूर एक जादू था, उसका मजाक बना रहे हैं। उसको जादू कहते हैं। रक्षामंत्री ने कहा है हम भी कह रहे हैं भाषण नियम के तहत दीजिए। लेकिन बार-बार पीएम का मजाक उड़ाना गलत। पीएम आपका और मेरा नहीं है। स्पीकर ने आपत्तिजनक शब्दों को हटाया। राहुल ने फिर बोलना शुरु किया।

    03:00 PM 17/04/26

    राजनाथ बोले- ये देश का अपमान

    राहुल के जादूगर शब्द पर केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने आपत्ति जताई है। कहा-'विपक्ष के नेता अनाप शनाप बातें कर रहे हैं। PM के लिए ऐसा बोलेंगे। वे चुने हुए लीडर हैं।' राजनाथ बोले- 'इस देश के पीएम के संबंध में जिस तरह के शब्दों का प्रयोग किया जा रहा है। इसकी घोर निंदा की जानी चाहिए। इस देश की जनता ने उन्हें पीएम बनाया है। राहुल ने जिन शब्दों का प्रयोग किया उसे सदन की कार्यवाही से बाहर निकाला जाए और राहुल माफी मांगे।

    02:54 PM 17/04/26

    राहुल- यह महिला आरक्षण बिल नहीं

    नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि तब उन्होंने कहां तुम सिर्फ दिमाग और सोच से डर रहे हो। फिर उन्होंने कहा कि तुम्हें पता है अंधेरे से नहीं डरना चाहिए क्योंकि सच अंधेरे में रहता है। तुमको उसके अंदर जाने से डर लगता है क्योंकि तुम सच नहीं जानना चाहते। बाद में जब मैं बड़ा हुआ तो अहसास हुआ कि वो क्या कहना चाहती थी। वो था सत्यम शिवम सुदंरम। जब तुम अंधेरे में जाओगे जो तुम्हें सच पता चलेगा। बाद में जब मैं बगीचे में जाता था तो वो मुझे सत्य अहिंसा की बातें बताती थीं। हालांकि कभी कभी सच कड़वा होता है लेकिन उसकी चिंता मत करो। उसी तरह आज सदन में कहूंगा कि यह महिला आरक्षण बिल नहीं है। यह उन्हें सशक्त नहीं बनाएगा।

    02:52 PM 17/04/26

    राहुल ने दादी का किस्सा सुनाया

    राहुल गांधी ने अपनी स्पीच में कहा, 'मैं जब छोटा था हम बाहर गार्डन में जाने से डरते थे। वहीं एक दिन मेरी दादी मुझे हाथ पकड़कर रात मे बगीचे में लेकर आई। उन्होंने कहा अब तुम यहां से नहीं हिलोगे। फिर वो चली गई। मेरी हवा निकल गई। मुझे लगा आज तो मैं गया।" 'वह चली गई मैं वहां दो तीन मिनट रहा, ऐसा लगा कि घंटो बीत गए। मेरे पैर कांपने लगे, तभी मेरी दादी मां आईं उन्होंने कहा तुम डर क्यों रहे हो।'

    02:50 PM 17/04/26

    प्रियंका गांधी की लोकसभा स्पीकर के साथ बैठक 

    प्रियंका गांधी ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के साथ मीटिंग की। इस दौरान केसी वेणुगोपाल भी मौजूद रहे।

    02:48 PM 17/04/26

    राहुल की स्पीच शुरू

    राहुल ने कहा- मुझे बोलना का मौका देने के लिए शुक्रिया। हम सभी इस कमरे में बैठे सभी लोग जानते हैं कि महिलाओं के मुद्दे क्या हैं। घर में मां और बहनें और पत्नियां हैं।

    नई दिल्ली में लोकसभा में महिला आरक्षण को लागू करने से जुड़े परिसीमन संशोधन बिलों पर बहस दूसरे दिन भी जारी रही। शाम 4 बजे इन बिलों पर वोटिंग प्रस्तावित है, जिससे पहले सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बयानबाजी देखने को मिली।पीएम नरेंद्र मोदी ने वोटिंग से करीब दो घंटे पहले X (ट्विटर) पर पोस्ट कर सांसदों से भावनात्मक अपील की।
    उन्होंने लिखा कि सभी सांसद अपने घर की “मां, बहन, बेटी और पत्नी” को याद करते हुए वोट करें, क्योंकि यह महिलाओं के सम्मान का बड़ा अवसर है। इस अपील को सरकार ने बिल के समर्थन में माहौल बनाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

    विपक्ष का कड़ा विरोध

    • विपक्षी दलों ने इस बिल का खुलकर विरोध किया।
    • मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि उनकी पार्टी बिल को पास नहीं होने देगी और इसके खिलाफ वोट करेगी
    • कल्याण बनर्जी (टीएमसी) ने सरकार पर “परिसीमन की नौटंकी” करने का आरोप लगाया 
    •  विपक्ष का आरोप है कि महिला आरक्षण के नाम पर राजनीतिक गणित साधा जा रहा है
    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts