Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बहन ने अपने चांदी के जेवर मांगे तो भाई ने कुल्हाड़ी मारकर कर दी हत्या

बिरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत मठारी गांव में पारिवारिक विवाद में एक व्यक्ति ने अपनी बहन की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। बहन द्वारा भाई को दिए गए चांदी के गहने मांगने पर विवाद गहरा गया था।
बहन ने अपने चांदी के जेवर मांगे तो भाई ने कुल्हाड़ी मारकर कर दी हत्या
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    बालाघाट। बिरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले मठारी गांव में पारिवारिक विवाद ने एक दर्दनाक घटना को जन्म दिया। यहां एक भाई ने अपनी ही बहन की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी और वारदात के बाद फरार हो गया।जानकारी के अनुसार मृतिका सोनवतीबाई (42) की सगे भाई पंचू परते ने हत्या की है। प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि लगभग एक दशक पहले मृतका ने आरोपी को चांदी के गहने दिए थे, जिसे उसने बेच दिया। इसी लेन-देन को लेकर बहन कई दिनों से उसे गहने लौटाने या फिर उसकी कीमत देने की बात कह रही थी, लेकिन वह गहने वापस नहीं कर रहा था। बताया जाता है कि इसी लगातार चल रहे विवाद ने आरोपी को इतना आक्रोशित कर दिया कि उसने बहन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

    संभावित ठिकानों में दबिश दे रही पुलिस

    वारदात की सूचना मिलते ही बिरसा थाना प्रभारी रेवलसिंह बरडे पुलिस बल और एफएसएल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद मृतका का शव कब्जे में लेकर शव का बुधवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने बताया कि हत्या के बाद आरोपी मौके से भाग गया है। उसकी तलाश के लिए पुलिस द्वारा संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

    घटना से गांव में आक्रोश

    सूत्रों के अनुसार पुलिस को आरोपी की लोकेशन को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी मिली है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई। गांव में इस घटना से आक्रोश और भय का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि पारिवारिक विवाद और गुस्से ने एक परिवार को बर्बाद कर दिया। वहीं भाई-बहन के रिश्ते का इस तरह अंत होने पर भी लोगों ने दुख और आरोपी के प्रति गुस्सा जताया। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts