टी 20 वर्ल्ड कप 2026 ; पाक को जीत के लिए 176 रन का लक्ष्य, ईशान ने सबसे ज्यादा 77 रन बनाए

टीम स्क्वॉड की बात करें तो पाकिस्तान ने अपने पिछले मुकाबले की प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। जबकि भारत दो बदलाव के साथ मैदान पर उतरा है। ओपनर अभिषेक शर्मा की टीम में वापसी हुई है,
पाक को जीत के लिए 176 रन का लक्ष्य, ईशान ने सबसे ज्यादा 77 रन बनाए
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान के सामने 176 रन का लक्ष्य रखा है। मुकाबला आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में खेला जा रहा है, मैच में पाकिस्तान टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए।

    ईशान ने संभाला मोर्चा

    भारत की पारी के हीरो ईशान किशन रहे, जिन्होंने सिर्फ 40 गेंदों पर 77 रन की शानदार पारी खेली। उनकी इस पारी में 10 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। ईशान के अलावा कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 31 रन का योगदान दिया, जबकि तिलक वर्मा ने 25 रन बनाए।पाकिस्तान की गेंदबाजी की बात करें तो सईम अयूब सबसे सफल गेंदबाज रहे और उन्होंने 3 विकेट झटके। इसके अलावा कप्तान सलमान अली आगा, उस्मान तारिक और शाहीन शाह अफरीदी को एक-एक विकेट मिला।

    अभिषेक- कुलदीप की वापसी

    टीम स्क्वॉड की बात करें तो पाकिस्तान ने अपने पिछले मुकाबले की प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। जबकि भारत दो बदलाव के साथ मैदान पर उतरा है। ओपनर अभिषेक शर्मा की टीम में वापसी हुई है, जिन्हें आउट ऑफ फॉर्म चल रहे संजू सैमसन की जगह शामिल किया गया है। इसके अलावा स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव को भी अंतिम एकादश में मौका दिया गया है।

    दोनों टीमों की प्लेइंग-11

    पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान अली आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, उस्मान तारिक और अबरार अहमद।

    भारत: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...

    Latest Posts