PlayBreaking News

मां ने कुरकुरे के लिए पैसे नहीं दिए तो बच्चे ने पुलिस को बुलाया, बोला- बांधकर पीटा, शिकायत सुन पुलिस हुई हैरान

Follow on Google News
मां ने कुरकुरे के लिए पैसे नहीं दिए तो बच्चे ने पुलिस को बुलाया, बोला- बांधकर पीटा, शिकायत सुन पुलिस हुई हैरान
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां एक 10 साल के बच्चे ने इमरजेंसी नंबर 112 पर कॉल करके पुलिस को बुला लिया। बच्चे की शिकायत सुनकर पुलिस अधिकारी भी हरकत में आ गए। लेकिन जब उन्हें पूरी बात पता चली तो यह मामला गंभीरता से ज्यादा मासूमियत भरा निकला, जिसने पुलिस टीम को भी मुस्कुराने पर मजबूर कर दिया।

    क्या थी बच्चे की शिकायत?

    दरअसल, सिंगरौली जिले के खुटार चौकी क्षेत्र के चितरवईर कला गांव के 10 साल के दीपक ने 112 पर कॉल करके शिकायत की, मां और बहन ने रस्सी से बांधकर मुझे मारा है... आप फौरन आ जाइये। पुलिसकर्मी ने जब दीपक से मारपीट की वजह पूछी तब बच्चे ने मासूमियत से बताया की मैंने मम्मी से कुरकुरे खरीदने के लिए 20 रुपए मांगे थे। लेकिन उन्होंने पैसे देने के बजाय मुझे डांटा और मारा। बच्चे की शिकायत सुनकर प्रधान आरक्षक उमेश विश्वकर्मा पहले तो चिंतित हुए, लेकिन सच्चाई जानने पर वह मुस्कुराने लगे।

    पुलिस लेकर पहुंची कुरकुरे 

    शिकायत के बाद प्रधान आरक्षक उमेश विश्वकर्मा अपनी टीम के साथ तुरंत बच्चे के घर पहुंचे। पुलिस टीम को देखकर सबको आश्चर्य हुआ, लेकिन खास बात यह थी कि प्रधान आरक्षक अपने साथ कुरकुरे के पैकेट लेकर गए थे।

    पुलिस ने माता-पिता को समझाया

    पुलिसकर्मी ने बच्चे दीपक को कुरकुरे दिए और फिर उसके माता-पिता को प्यार से समझाया कि बच्चों के लिए उनकी छोटी-छोटी इच्छाएं भी बहुत बड़ी होती हैं। गुस्से के बजाय उन्हें प्यार से समझाना हमेशा बेहतर होता है।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts