PlayBreaking News

सेना भर्ती में फर्जीवाड़ा!फर्जी कर्नल ने रिटायर्ड फौजी से ठगे 15 लाख रुपए, बेटे को दिया नकली ज्वाइनिंग लेटर

Army Recruitment Scam: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में रिटायर्ड फौजी भूपेंद्र पांडे और उनके परिवार के साथ सेना में भर्ती कराने के नाम पर 15 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया। फर्जी कर्नल एस.एन. राव ने नकली दस्तावेज और ज्वाइनिंग लेटर दिखाकर नकद व ऑनलाइन पैसे लिए। पुलिस ने मुरार थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Follow on Google News
फर्जी कर्नल ने रिटायर्ड फौजी से ठगे 15 लाख रुपए, बेटे को दिया नकली ज्वाइनिंग लेटर
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में एक रिटायर्ड फौजी से सेना भर्ती (Army Recruitment Scam) के नाम पर 15 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। रिटायर्ड फौजी अपने बेटे की भर्ती प्रक्रिया के दौरान फर्जी कर्नल के झांसे में फंस गए। उनके परिवार के तीन सदस्यों को भी नौकरी का झांसा दिया गया। मामला बैढ़न पचखोरा गांव का है।

    खुद को कर्नल बताकर ठगे 7.5 लाख रुपए 

    बैढ़न पचखोरा के रहने वाले भूपेंद्र पांडे अपने बेटे निखिल को अक्टूबर 2025 में सेना भर्ती नर्सिंग असिस्टेंट फिजिकल टेस्ट में शामिल कराने लखनऊ गए। बेटे की दौड़ परीक्षा में फेल होने के बाद, सेना की वर्दी में एक व्यक्ति ने खुद को कर्नल एस.एन. राव बताया और भूपेंद्र को भरोसा दिलाया कि उनके बेटे को 15 लाख रुपए में सेना में भर्ती कराया जा सकता है। भरोसा कर भूपेंद्र ने साथ ही 7.5 लाख रुपए नकद दे दिए।

    ग्वालियर में ली दूसरी किस्त

    कथित कर्नल ने भूपेंद्र को 17 नवंबर को ग्वालियर बुलाया। मुरार स्थित सेना भर्ती कार्यालय के बाहर उसने 7.5 लाख रुपए ले लिए। इस दौरान उसने फर्जी दस्तावेजों पर सेना की नकली सील लगाकर 4 दिसंबर की ज्वाइनिंग तारीख दे दी।

    कैसे हुआ फर्जीवाड़े का खुलासा

    ठग ने भूपेंद्र के भाई और साले को भी MES (मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेज) में फिटर और इलेक्ट्रिशियन पदों पर नौकरी देने का लालच दिया। इनके लिए भी फर्जी ज्वाइनिंग लेटर भेजे गए। इसके बाद कथित कर्नल का मोबाइल बंद हो गया।

    28 नवंबर को भूपेंद्र पांडे, उनके भाई और साला ज्वाइनिंग लेटर लेकर मुरार स्थित मिलिट्री ऑफिस गए। वहां अधिकारियों ने पुष्टि करते हुए बताया कि, न तो ऐसी कोई भर्ती हुई और न ही एस.एन. राव या एस.एन. राव झा नाम का कोई अधिकारी तैनात है। इसके बाद पीड़ितों को ठगी के बारे में पता चला।

    पुलिस में शिकायत और जांच

    ठगी का पता चलने के बाद भूपेंद्र पांडे और उनके परिवार ने एसएसपी ऑफिस, ग्वालियर में शिकायत दर्ज करवाई। एएसपी अनु बेनीवाल ने मुरार थाना पुलिस को फर्जी कर्नल के खिलाफ कार्रवाई और मामले की जांच के निर्देश दिए। पुलिस मामले की सघन जांच कर रही है और ठग की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

    विशेषज्ञों का कहना है कि सेना भर्ती स्कैम जैसी ठगी के शिकार न होने के लिए केवल आधिकारिक भर्ती वेबसाइट और सरकार के विश्वसनीय चैनलों से ही जानकारी प्राप्त करें। किसी भी व्यक्ति को नकद या ऑनलाइन भुगतान कर भरोसा मत करें और फर्जी ज्वाइनिंग लेटर मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts