सिक्किम में भारी बारिश और भूस्खलन से 6 की मौत, 1500 टूरिस्ट फंसे, सैकड़ों घर और कई सड़कें बहीं

उत्तरी सिक्किम के मंगन जिले में लगातार बारिश और भूस्खलन के चलते हालात खराब हो चुके हैं। 6 लोगों के मौत की खबर सामने आई है। वहीं, 1500 से ज्यादा टूरिस्ट इलाके में फंसे हुए हैं। हाल ही में संगकालांग में बना पुल ढह गया है। इसके कारण द्जोंगू और चुंगथांग का संपर्क टूट गया है। जगह-जगह भूस्खलन और बाढ़ में सैकड़ों घर और कई सड़कें बह गई हैं।
मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि सिक्किम सरकार ने राहत और बुनियादी जरूरतें मुहैया कराने के लिए कदम उठाए हैं। पीड़ितों और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता मुहैया कराने के प्रयास किए जा रहे हैं, जिसमें रिकवरी हेल्प, अस्थायी बंदोबस्त और बुनियादी जरूरतों का प्रावधान शामिल है।

कई इलाकों के खंभे उखड़े
भूस्खलन के कारण कई सड़कें डैमेज हो गई हैं, जिसके कारण ट्रैफिक बाधित है। मंगन के कई इलाकों में खंभे उखड़ गए हैं। जोंगू इलाके में भूस्खलन के कारण अपर ग्याथांग और तराग गांवों के कई घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
मंगन जिला सबसे ज्यादा प्रभावित
जानकारी के मुताबिक, चीन की सीमा से सटा राज्य का सबसे उत्तरी क्षेत्र मंगन जिला सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के आंकड़ों के अनुसार, उत्तरी सिक्किम के मंगन जिले में गुरुवार (13 जून) को 220 मिमी से अधिक बारिश हुई।उत्तरी सिक्किम में मोबइल सेवा प्रभावित
अधिकारियों ने बताया कि लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन के चलते उत्तरी सिक्किम में मोबाइल नेटवर्क प्रभावित है। वहीं, जिला प्रशासन ने मंगन में राशन के साथ राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की एक टीम भेजने का अनुरोध किया। सड़क से मलबा हटाने के लिए मंगशिला डिग्री कॉलेज के पास एक ‘अर्थमूवर’ मशीन को लगाया गया।