Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सिख और सबक का अनोखा तरीका :- टी आई ने कहा – तुम 10वीं पास कर लो "मैं तुम्हे इनाम दूंगा"

सिख और सबक का अनोखा तरीका   :- टी आई ने कहा – तुम 10वीं पास कर लो "मैं तुम्हे इनाम दूंगा"
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।
    इंदौर - थाने में जब भी अपराधी को लाया जाता हैं। तो उसकी अच्छी खातिरदारी होती हैं या उसको समझाईश दी जाती हैं। लेकिन यह उसके अपराध पर निर्भर हैं कि उसे क्या देना हैं सिख या सबक।   
    थाने में खड़े यह सभी अपराधी इलाके में रहने वाले चाकूबाज हैं। किसी ने साथ देने पर तो किसी ने चाकू को अपने पास रख कर घूमने के कारण पुलिस ने सभी को आरोपी बनाया लेकिन बुधवार को विजय नगर थाने में कुछ अलग तरीके से इन इलाके के चाकूबाजों से थाना प्रभारीने पूछताछ की। जिसमें से तीन बाल अपचारी से बातचीत की , जिसमें टी आई द्वारा सबक और सिख दोनों एक साथ दी।
     
    थाना प्रभारी चंद्रकांत  पटेल द्वारा लगातार इलाके के बदमाशों को थाने में डोजीयार भरवाने के लिए थाने में बुलवाया जा रहा हैं। लेकिन बुधवार को चाकू बाजों के साथ तीन नाबालिग भी दिखाई दिए। जिनके माता –पिता के नहीं होने के कारण या तो वो गलत संगत में चले गए या फिर बुरी आदत के कारण अपराधों में चले गये। टी आई का एक अलग अंदाज थाने के केबिन में दिखाई दिया। जिसमें नाबालिकों से बात करते हुए उनसे पढ़ाई के लिए जब पूछा तो एक ऋषभ(16) साल ने बताया कि वो न्यू फादर एंजल स्कूल में पड़ता हैं। वो गलती से इस बुरी संगत में पढ़ गया लेकिन अब पढ़ना चाहता हैं। जिस पर टी आई ने उससे कहा की यदि तुम 11 वी में पास हो जाओगे तो उसे टी आई उसे ईनाम देंगे, ओर उसे आगे और पढ़ाई करने को कहा। वही साथ खड़ा एक अन्य आरोपी कुणाल(16) भामोरी का रहने वाला हैं। उसके 10 वी में 54 प्रतिशत थे। टी आई ने कहा की यदि वो भी अच्छे प्रतिशत आकार पास होगा तो उसे भी वो इनाम देंगे। इस बात पर दोनों बालअपचारी काफी खुश दिखाई दिए। दोनों ने कहा कि अपराध और अपराधियों से वो अब तौबा कर पढ़ाई करेंगे। पहली बार थाने में थाना प्रभारी की अनोखी समझाइश दिखाई दी।

    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...

    Latest Posts