Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सीधी में दलित युवती से गैंगरेप : जंगल में प्रेमी के साथ गई थी घूमने, तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक दलित युवती से गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। युवती अपने प्रेमी के साथ चुरहट के जंगल में घूमने और फोटो खिंचवाने गई थी। तभी चार बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया।
सीधी में दलित युवती से गैंगरेप : जंगल में प्रेमी के साथ गई थी घूमने, तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक दलित युवती से गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। युवती अपने प्रेमी के साथ चुरहट के जंगल में घूमने और फोटो खिंचवाने गई थी। तभी चार बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया।

    युवक को पीटा, युवती को खींचकर ले गए

    युवती के मुताबिक, वह अपने प्रेमी के साथ जंगल से नीचे उतर रही थी, तभी चारों आरोपियों ने हमला कर दिया। उन्होंने युवक के सिर पर डंडा मारा, जिससे वह गिर पड़ा। इसके बाद दो आरोपी युवती को खींचकर जंगल की ओर ले गए, जबकि बाकी दो युवक को पकड़कर रखे रहे।

    गिड़गिड़ाने के बाद भी नहीं माने दरिंदे

    पीड़िता ने बताया कि उसने बहुत विनती की, यहां तक कि आरोपियों के पैर भी पकड़े, लेकिन उन्होंने उसकी एक नहीं सुनी। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी और दोनों के मोबाइल छीन लिए।

    रोती-बिलखती युवती ने मांगी मदद

    वारदात के बाद युवती किसी तरह जंगल से निकलकर दोपहर करीब 2:30 बजे गांव पहुंची। वहां भवन निर्माण कार्य कर रहे मजदूरों से मदद मांगी और पूरी आपबीती सुनाई। इसके बाद सरपंच पति दलबीर सिंह ने पुलिस को सूचना दी।

    तीन आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश जारी

    सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जंगल में जांच शुरू की। वहां एक तौलिया और संघर्ष के निशान मिले। पूरी रात पुलिस गांव-गांव जाकर पूछताछ करती रही।

    सीधी एसपी डॉ. रवींद्र वर्मा ने बताया कि चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है। उसकी तलाश के लिए पांच टीमें बनाई गई हैं।

    पीड़िता को अस्पताल में कराया भर्ती

    एसडीओपी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि पीड़िता सबसे पहले सेमरिया थाने पहुंची थी। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चुरहट थाने में केस दर्ज किया गया।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

    Latest Posts