PlayBreaking News

आज होगा सिद्धार्थ शुक्ला का अंतिम संस्कार, 11 बजे परिवार को सौंपा जाएगा एक्टर का पार्थिव शरीर

Follow on Google News
मुंबई। टीवी के मशहूर एक्टर और ‘बिग बॉस 13’ के विनर सिद्धार्थ शुक्ला का गुरुवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। उनके निधन के बाद टीवी इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक सब सदमे में है। उनके शव का पोस्टमार्टम किया गया है जिसकी रिपोर्ट आज आ जाएगी। सिद्धार्थ का पोस्टमार्टम गुरुवार दोपहर करीब साढ़े 3 बजे शुरू हुआ था और यह लगभग 4 घंटे तक चला। उनका पार्थिव शरीर आज सुबह करीब 11 बजे उनके मुंबई स्थित आवास पर पहुंचेगा जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

अचानक हुआ था सीने में दर्द

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सिद्धार्थ बुधवार शाम तक ठीक थे। गुरुवार तड़के तीन बजे सिद्धार्थ शुक्ला के सीने में दर्द हुआ और उन्हें बेचैनी महसूस हो रही थी। उन्होंने ठंडा पानी मांगा और सो गए। जिसके बाद सुबह फिर से उनको सीने में दर्द हुआ और उन्होंने पानी मांगा। पानी पीते-पीते वह अचानक बेहोश हो गए। डॉक्टर की सलाह पर सिद्धार्थ को कूपर अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

शरीर पर नहीं हैं चोट के निशान

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई पुलिस ने बताया कि ‘सिद्धार्थ शुक्ला के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं है। मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस की एक टीम जांच के लिए सिद्धार्थ शुक्ला के घर पर मौजूद है।‘

सदमे में इंडस्ट्री

सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद उनके घर पर टीवी और बॉलीवुड के बड़े सितारे पहुंचे। सलमान खान, अक्षय कुमार, आलिया भट्ट, अजय देवगन, करीना कपूर, मलाइका अरोड़ा, वरुण धवन, रश्मि देसाई, राजकुमार राव, जैस्मिन भसीन, अली गोनी सहित अन्य ने शोक व्यक्त किया।
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts