Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Krishna Janmashtami 2023 : 6 या 7 सितंबर कब है श्रीकृष्ण जन्माष्टमी ? यहां जानें सही डेट और शुभ मुहूर्त

Follow on Google News
Krishna Janmashtami 2023 : 6 या 7 सितंबर कब है श्रीकृष्ण जन्माष्टमी ? यहां जानें सही डेट और शुभ मुहूर्त
Krishn Janmashtami 2023 : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र में अर्द्धरात्रि को हुआ था। इस साल कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व 6 और 7 सितंबर को है। गृहस्थ जीवन वाले 6 सितंबर को और वैष्णव संप्रदाय के लोग 7 सितंबर को जन्माष्टमी मनाएंगे। आइए जानते हैं कृष्ण जन्माष्टमी की सही तारीख, योग और मुहूर्त…

6 या 7 सितंबर कब है जन्माष्टमी ?

इस साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 6 सितंबर को दोपहर 03 बजकर 37 मिनट से शुरू हो रही है। इसका समापन अगले दिन 7 सितंबर की शाम 04 बजकर 14 मिनट पर होगा। शास्त्रों के अनुसार, श्रीकृष्ण का जन्म रात्रि 12 बजे रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। इस मान्यता के अनुसार गृहस्थ जीवन वाले 6 सितंबर को भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाएंगे। मथुरा में भी जन्माष्टमी 6 सितंबर को ही मनाई जाएगी। इसी दिन रोहिनी नक्षत्र का संयोग भी बन रहा है। वहीं वैष्णव संप्रदाय में श्रीकृष्ण की पूजा का अलग विधान है. इसलिए वैष्णव संप्रदाय में 07 सिंतबर को जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाएगा।

जन्माष्टमी तिथि

भाद्रपद कृष्ण जन्माष्टमी तिथि शुरू - 06 सितंबर 2023, दोपहर 03 बजकर 37 मिनट से भाद्रपद कृष्ण अष्टमी तिथि समाप्त - 07 सितंबर 2023, शाम 04 बजकर 14 मिनट तक।

जन्माष्टमी पर रोहिणी नक्षत्र

रोहिणी नक्षत्र शुरू- 06 सितंबर 2023, सुबह 09 बजकर 20 मिनट से रोहिणी नक्षत्र समाप्त - 07 सितंबर 2023, सुबह 10 बजकर 25 मिनट तक। (नोट: यहां दी गई सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। हम मान्यता और जानकारी की पुष्टि नहीं करते हैं।) धर्म से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts