श्रावण माह के अंतिम सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले बाबा महाकाल, भक्तों ने किया भव्य सवारी का स्वागत, लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों ने बढ़ाया उत्साह

Follow on Google News
श्रावण माह के अंतिम सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले बाबा महाकाल, भक्तों ने किया भव्य सवारी का स्वागत, लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों ने बढ़ाया उत्साह
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    उज्जैन। श्रावण माह के चौथे और अंतिम सोमवार को उज्जैन में बाबा महाकाल की भव्य सवारी नगर भ्रमण पर निकली। सुबह तड़के महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती के साथ दिन की शुरुआत हुई और हजारों श्रद्धालुओं ने अलसुबह ही बाबा महाकाल के दर्शन कर पुण्य अर्जित किया।

    भक्तों का हाल जानने नगर भ्रमण पर निकले महाकाल

    शाम 4 बजे मंदिर से भगवान महाकाल की सवारी पूजन-अर्चन के बाद रवाना हुई। पालकी में भगवान श्री चंद्रमौलेश्वर स्वरूप में विराजे, गजराज पर श्री मनमहेश रूप, गरुड़ रथ पर शिव तांडव की प्रतिमा, जबकि नंदी रथ पर श्री उमा-महेश स्वरूप में भक्तों को दर्शन दे रहे हैं।

    मंदिर के मुख्य द्वार पर जैसे ही पालकी बाहर निकली, वहां मौजूद सशस्त्र पुलिस बल के जवानों ने भगवान को सलामी दी। इसके साथ ही पुलिस बैंड, घुड़सवार दल, होमगार्ड और अन्य सुरक्षा बल सवारी में साथ चल रहे हैं।

    सवारी मार्ग और जनश्रद्धा का संगम

    महाकाल की सवारी महाकाल चौराहा, गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार, कहारवाड़ी होते हुए रामघाट पहुंची। यहां क्षिप्रा नदी के जल से भगवान का अभिषेक किया गया। इसके बाद सवारी पुनः मोढ़ की धर्मशाला, कार्तिक चौक, सत्यनारायण मंदिर, छत्री चौक, गोपाल मंदिर, पटनी बाजार होते हुए महाकाल मंदिर की ओर लौट चली।

    सवारी मार्ग पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु कतारबद्ध खड़े होकर दर्शन कर रहे थे। जगह-जगह पुष्प वर्षा, भजन-कीर्तन और धार्मिक ध्वनि गूंज रही थी।

    लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों से सजी सवारी

    इस वर्ष महाकाल की सवारी में मध्यप्रदेश की लोक और जनजातीय संस्कृति की भी छटा दिखाई दी। रामघाट से लौटती सवारी के साथ-साथ भजन मंडलियों और लोक कलाकारों ने अपनी रंग-बिरंगी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।

    मालवा की पारंपरिक झांझ-मंजीरे की धुनों पर थिरकते कलाकारों ने धार्मिक और सांस्कृतिक माहौल को जीवंत कर दिया। उज्जैन के अलावा धार, छिंदवाड़ा, सिवनी से आए कलाकारों ने भगोरिया, सैला और मटकी नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी।

    श्रद्धा, सुरक्षा और संस्कृति का संगम

    महाकाल की यह अंतिम श्रावण सवारी न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बनी, बल्कि प्रशासनिक प्रबंध और सांस्कृतिक उत्सव का भी भव्य उदाहरण रही। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम के साथ श्रद्धालुओं को दर्शन और मार्ग व्यवस्था में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका पूरा ध्यान रखा गया।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts