श्रावण का अंतिम सोमवार : अब तक 1 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके बबा महाकाल के दर्शन, भस्म आरती में गूंजे जयकारे

Follow on Google News
श्रावण का अंतिम सोमवार : अब तक 1 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके बबा महाकाल के दर्शन, भस्म आरती में गूंजे जयकारे

उज्जैन। आज श्रावण माह का चौथा और अंतिम सोमवार है। उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में सुबह तड़के ढाई बजे भस्म आरती के साथ दिन की शुरुआत हुई। कपाट खुलते ही भगवान महाकाल को जल अर्पित कर भस्म रमाई गई। इसके बाद पंचामृत से अभिषेक, भांग-चंदन और आभूषणों से भगवान महाकाल को 'राजा स्वरूप' में सजाया गया।

'जय महाकाल' के नारों से गूंजा परिसर

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच मंदिर परिसर 'जय महाकाल' के नारों से गूंज उठा। चलायमान दर्शन व्यवस्था के अंतर्गत बिना परमिशन वाले श्रद्धालुओं ने भी भस्म आरती के दौरान दर्शन किए। अब तक 1 लाख से अधिक भक्त भगवान महाकाल के दर्शन कर चुके हैं।

पालकी सवारी आज शाम 4 बजे निकलेगी

श्रावण के अंतिम सोमवार पर आज शाम 4 बजे भगवान महाकालेश्वर नगर भ्रमण पर निकलेंगे। सवारी में भगवान चार दिव्य स्वरूपों में भक्तों को दर्शन देंगे:

 पालकी में श्री चंद्रमोलेश्वर स्वरूप

 गजराज पर श्री मनमहेश स्वरूप

 गरुड़ रथ पर शिव तांडव प्रतिमा

 नंदी रथ पर उमा-महेश जी स्वरूप

सवारी से पूर्व मंदिर के सभा मंडप में पूजन किया जाएगा। मंदिर के मुख्य द्वार पर सशस्त्र पुलिस बल द्वारा पालकी को सलामी दी जाएगी। इस भव्य सवारी में घुड़सवार पुलिस, होमगार्ड, भजन मंडली, झांझ वादक, और पुलिस बैंड भी भाग लेंगे।

विशेष सुरक्षा और व्यवस्था

मंदिर परिसर और सवारी मार्ग पर विशेष रूप से, CCTV निगरानी, महिला सुरक्षा के लिए अलग बल, जल वितरण और प्राथमिक चिकित्सा केंद्र, पार्किंग व ट्रैफिक नियंत्रण के लिए प्रशासनिक टीम तैनात की गई है।

ये भी पढ़ें: MP Weather Update : प्रदेश में 5 वेदर सिस्टम एक्टिव, 31 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; अगले 3 दिनों तक हैवी रेन की संभावना

Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts