MP : भाजपा विधायक चिंतामणि मालवीय को कारण बताओ नोटिस, सिंहस्थ भूमि अधिग्रहण पर उठाए थे सवाल

Follow on Google News
MP : भाजपा विधायक चिंतामणि मालवीय को कारण बताओ नोटिस, सिंहस्थ भूमि अधिग्रहण पर उठाए थे सवाल
भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा ने आलोट विधानसभा सीट से विधायक चिंतामणि मालवीय को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। विधायक मालवीय ने विधानसभा सत्र के दौरान सिंहस्थ भूमि अधिग्रहण से जुड़े मुद्दे पर अपनी ही सरकार को घेरा था, जिससे पार्टी संगठन नाराज था। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने विधायक को नोटिस भेजकर 7 दिनों के भीतर स्पष्टीकरण देने को कहा है।

भूमि के स्थाई अधिग्रहण का उठाया था मुद्दा

दरअसल, विधानसभा के बजट सत्र के दौरान विधायक डॉ. चिंतामणि मालवीय ने उज्जैन सिंहस्थ क्षेत्र में स्थाई निर्माण और किसानों की भूमि के स्थाई अधिग्रहण का मुद्दा उठाया था। उन्होंने आरोप लगाया कि कॉलोनाइजरों और भू-माफियाओं की साजिश के चलते किसानों को जबरन उनकी जमीन से बेदखल किया जा रहा है। उन्होंने विधानसभा में कहा कि सिंहस्थ मेले के लिए परंपरागत रूप से केवल कुछ महीनों के लिए भूमि अधिग्रहण किया जाता था, लेकिन अब स्थायी रूप से अधिग्रहण किया जा रहा है, जिससे किसान भयभीत हैं।

आध्यात्मिक नगरी के निर्माण पर भी जताई आपत्ति

विधायक मालवीय ने सदन में कहा, “पता नहीं किस अधिकारी ने यह विचार रखा कि यहां स्पिरिचुअल सिटी (आध्यात्मिक नगरी) बनाई जाएगी। मैं बताना चाहता हूं कि आध्यात्मिकता किसी शहर में नहीं रहती, यह त्याग करने वाले संतों और तपस्वियों में बसती है। कंक्रीट के भवन बनाकर स्पिरिचुअल सिटी नहीं बनाई जा सकती।” उन्होंने चेताया कि अगर सिंहस्थ भूमि का गलत तरीके से उपयोग किया गया, तो इससे हिंदू परंपरा को नुकसान हो सकता है। विधायक मालवीय ने अपने बयान में कहा, “किसानों के मुताबिक कॉलोनाइजरों और भू-माफियाओं ने मिलकर षड्यंत्र रचा है। सिंहस्थ की भूमि का ऐसा उपयोग नहीं होना चाहिए कि भविष्य में इसे हमेशा के लिए खो दिया जाए। सिंहस्थ तंबुओं में ही होता है, इसे कंक्रीट के जंगल में तब्दील न किया जाए।”

पार्टी की प्रतिष्ठा पर असर

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि विधायक के हालिया बयानों से पार्टी की छवि प्रभावित हो रही है। इस मामले पर विधायक से 7 दिनों में जवाब मांगा गया है। ये भी पढ़ें- David Warner : एयर इंडिया पर फूटा डेविड वॉर्नर का गुस्सा, कहा- जब पायलट ही नहीं तो…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts