Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पटना के पारस अस्पताल में शूटआउट का LIVE VIDEO आया सामने, वार्ड में घुसकर 5 बदमाशों ने की हत्या; कांग्रेस ने X पर लिखा- बिहार का 'गुNDA राज'

पटना के पारस अस्पताल में गुरुवार सुबह बड़ा अपराध हुआ। चंदन नाम के एक अपराधी की 5 बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह पूरी वारदात अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।
पटना के पारस अस्पताल में शूटआउट का LIVE VIDEO आया सामने, वार्ड में घुसकर 5 बदमाशों ने की हत्या; कांग्रेस ने X पर लिखा- बिहार का 'गुNDA राज'
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    Patna Paras Hospital Murder। पटना के पारस अस्पताल में गुरुवार सुबह (17 जुलाई 2025) बड़ा अपराध हुआ। चंदन नाम के एक अपराधी की 5 बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह पूरी वारदात अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। वीडियो में दिख रहा है कि बदमाश आराम से अस्पताल में दाखिल होते हैं और सीधे उस वार्ड की तरफ बढ़ते हैं जहां चंदन भर्ती था।

    हथियार निकालते और गोली चलाते नजर आए सभी आरोपी

    जैसे ही पांचों बदमाश वार्ड के बाहर दरवाजे पर पहुंचे, उन्होंने एक-एक कर अपने हथियार निकाल लिए। सबसे आगे चल रहे बदमाश ने पहले हथियार निकाला और फिर बाकी चारों ने भी हथियार निकाल लिए। इसके बाद सभी वार्ड में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग करते हैं और चंदन को मार देते हैं। हत्या के बाद पांचों आरोपी बिना किसी डर के मौके से फरार हो गए।

    सभी आरोपियों के चेहरे आए सामने

    सीसीटीवी फुटेज में सभी बदमाशों के चेहरे साफ नजर आ रहे हैं। चार बदमाशों ने टोपी पहन रखी है, जबकि एक ने चेहरा नहीं ढका था। अब पुलिस को उम्मीद है कि जल्द आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी संभव होगी।

    कांग्रेस ने वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

    बिहार कांग्रेस ने वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा- बिहार का ‘गुNDA राज’… 17 दिन में 46 मर्डर… अब राजधानी पटना के अस्पताल भी सुरक्षित नहीं।

    Twitter Post

    सुप्रिया श्रीनेत ने लिखा- बिहार में OTT से ज्यादा खौफनाक सच्चाई चल रही है… 5 अपराधी खुलेआम अस्पताल में घुसे, मर्डर किया और निकल गए।

    इंडियन यूथ कांग्रेस और मुकेश सहनी ने भी सरकार को घेरा

    इंडियन यूथ कांग्रेस ने लिखा- अब अस्पताल भी सुरक्षित नहीं रहे। बिहार में अपराधियों का हौसला बढ़ चुका है।

    विप नेता मुकेश सहनी ने कहा कि बिहार अब क्राइम कैपिटल बन चुका है। अस्पतालों से लेकर सड़कों तक गोलियां चल रही हैं। सरकार पूरी तरह नाकाम है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

    Latest Posts