अंतर्राष्ट्रीयताजा खबर

जर्मनी के हैम्बर्ग में फायरिंग: हमलावर ने 10 मिनट तक चर्च में अंधाधुंध गोलियां बरसाईं, 7 लोगों की मौत; कई घायल

हैम्बर्ग। जर्मनी के दूसरे बड़े शहर हैम्बर्ग में एक चर्च में फायरिंग की घटना हुई है। इसमें 7 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आई है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हालांकि, पुलिस ने अब तक मरने वालों की संख्या की पुष्टि नहीं की है। मृतकों की संख्या बढ़ने आशंका है। फिलहाल पुलिस हमले के कारणों की जांच कर रही है।

हमलावर के भी मारे जाने की आशंका

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये घटना ग्रोस बोर्स्टेल इलाके के एक चर्च के येहोवा विटनेस किंगडम हॉल में हुई। पुलिस का मानना है कि हमलावर भी मारा गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि, मौके से किसी के फरार होने की खबर नहीं मिली है। फायरिंग की सूचना मिलने के 15 मिनट में ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। चर्च की ऊपरी मंजिल पर गोली चलने की आवाज सुनाई दी, वहां पहुंचने पर एक शव मिला। आशंका जताई जा रही है कि, ये शव हमलावर का है। फिलहाल इसकी पहचान नहीं हो सकी है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस के मुताबिक, रात करीब 9 बजे एक चर्च में लोगों पर गोलियां बरसाईं गईं। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि हमलावर एक था या एक से ज्यादा। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस गंभीरता से मामले की जांच कर रही है। हैम्बर्ग पुलिस ने ट्वीट किया कि, इस फायरिंग में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, कुछ की मौत भी हो गई।

पुलिस ने आपदा चेतावनी ऐप के माध्यम से लोगों को क्षेत्र में “अत्यधिक खतरे” के प्रति सचेत किया है। कई सड़कों को बंद कर दिया गया है और लोगों को क्षेत्र से दूर रहने के लिए कहा गया है।

क्या था हमले के पीछे का मकसद

पुलिस के मुताबिक, हमले के पीछे की वजह का पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं हैम्बर्ग के मेयर, पीटर चेंचचर ने हमले को लेकर कहा कि – “मैं पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। पुलिस अपराधियों का पता लगाने और पृष्ठभूमि स्पष्ट करने के लिए तेजी से काम कर रही है।”

अंतर्राष्ट्रीय की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button