शिवसेना नेता संजय राउत की तबीयत अचानक बिगड़ी, मुंबई के फोर्टिस में कराया एडमिट

शिवसेना नेता संजय राउत की तबीयत अचानक बिगड़ी, मुंबई के फोर्टिस में कराया एडमिट
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    शिवसेना (उद्धव बाला साहेब ठाकरे) के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें मुंबई के भांडुप स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, राउत को दोपहर करीब 12 बजे अस्पताल में एडमिट किया गया। फिलहाल, उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

    सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद बिगड़ी तबीयत

    संजय राउत ने हमेशा की तरह सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा था कि राज ठाकरे चाहते हैं कि कांग्रेस को महा विकास अघाड़ी में जोड़ा जाए। इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई। लेकिन, कॉन्फ्रेंस के कुछ समय बाद ही उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

    उद्धव ठाकरे की ‘धड़ाकेबाज तोप’

    संजय राउत को शिवसेना की धारदार आवाज कहा जाता है। 2019 में उद्धव ठाकरे के भाजपा से अलग होने के बाद, राउत ने महा विकास अघाड़ी सरकार की मजबूती के लिए अहम भूमिका निभाई थी। वे रोज सुबह मीडिया से बात कर सरकार और विपक्ष दोनों पर तगड़े बयान देते रहे हैं। फिलहाल, डॉक्टर उनकी जांच कर रहे हैं, और उनकी सेहत को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts