Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

साधना सिंह ने भगवान श्री गणेश जी के लिए तैयार किए छप्पन भोग, इनमें 15 प्रकार के अलग-अलग लड्डू

56 भोग में मोरधन के लड्डू, मुरमुरे के लड्डू, बूंदी के लड्डू, पॉपकॉर्न के लड्डू, चने की दाल के लड्डू, सेव के लड्डू, नारियल के लड्डू, तिल्ली के लड्डू, मूंगफली के लड्डू, सूजी के लड्डू, आटे के गोंद वाले लड्डू और बेसन के लड्डू समेत 15 प्रकार के लड्डू बनाकर तैयार किए गए।
विदिशा। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह ने विदिशा के प्रसिद्ध बाढ़ वाले भगवान श्री गणेश जी के लिए छप्पन प्रकार का भोग तैयार किया। इस भोग में अलग-अलग प्रकार के 15 लड्डूओं का भी भोग लिया गया। दरअसल, गणेश उत्सव के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह अपनी पत्नी साधना सिंह के साथ विदिशा के बाढ़ वाले गणेश जी के मंदिर पहुंचे और यहां पूजा-अर्चना की।

56 भोग में 15 प्रकार के लड्डू

भगवान श्री गणेश को साधना सिंह ने 56 भोग लगाया। इनमें मोरधन के लड्डू, मुरमुरे के लड्डू, बूंदी के लड्डू, पॉपकॉर्न के लड्डू, चने की दाल के लड्डू, सेव के लड्डू, नारियल के लड्डू, तिल्ली के लड्डू, मूंगफली के लड्डू, सूजी के लड्डू, आटे के गोंद वाले लड्डू और बेसन के लड्डू समेत 15 प्रकार के लड्डू बनाकर तैयार किए गए। [embed]https://twitter.com/SadhnaShivraj/status/1438811014112301061?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1438811014112301061%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fmpbreakingnews.in%2Fheadlines%2Fsadhna-singh-prepared-chappan-bhog-for-ganesh-ji%2F[/embed]

साधना सिंह खुद तैयार करती हैं छप्पन भोग

छप्पन प्रकार के भोग में 15 प्रकार के लड्डू के अलावा मोदक भी तैयार किए गए हैं। ऐसी जानकारी मिली है कि यह छप्पन भोग का प्रसाद दो दिन चढ़ाया जाता है। साधना सिंह छप्पन भोग के रूप में तैयार किया गया पूरा प्रसाद खुद ही बनाती हैं। इन सभी को बनाने में कम से कम दो दिन का वक्त लगता है। उनके साथ प्रसाद बनाने में उनके दो और सहयोगी होते हैं जो उनकी मदद करते हैं। [embed]https://twitter.com/SadhnaShivraj/status/1438803653482061828?s=20[/embed]

हर साल इसी तरह घर पर प्रसाद बनाती हैं साधना सिंह

विदिशा के प्रसिद्ध बाढ़ वाले भगवान श्री गणेश जी के मंदिर में शुक्रवार को सीएम शिवराज सिंह और उनकी पत्नी साधना सिंह ने पूजा अर्चना की। उन्होंने भगवान श्री गणेश जी से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और वैभव की कामना की। इस दौरान सीएम ने मंदिर में चल रहे सुंदरकांड पाठ में भी हिस्सा लिया। मंदिर में प्रसाद चढ़ाने के लिए साधना सिंह हर साल इसी तरह घर पर प्रसाद बनातीं हैं। इस तरह वे पूरी श्रद्धा और समर्पण से भगवान श्री गणेश को भोग लगातींं हैं और इसी के साथ सभी के लिए सुख समृद्धि की प्रार्थना करती हैं।
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput

Latest Posts