Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Bollywood:आदित्य रॉय कपूर की हॉरर फिल्म को डायरेक्ट कर सकते हैं कॉलिन डी’कुन्हा

आदित्य रॉय कपूर जल्द ही एक नए अंदाज की हॉरर फिल्म में नजर आ सकते हैं। खबर है कि करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शंस की इस आने वाली फिल्म को फिल्ममेकर कॉलिन डी’कुन्हा डायरेक्ट कर सकते हैं।
आदित्य रॉय कपूर की हॉरर फिल्म को डायरेक्ट कर सकते हैं कॉलिन डी’कुन्हा
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    आदित्य रॉय कपूर जल्द ही एक नए अंदाज की हॉरर फिल्म में नजर आ सकते हैं। खबर है कि करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शंस की इस आने वाली फिल्म को फिल्ममेकर कॉलिन डी’कुन्हा डायरेक्ट कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर उनके साथ डायरेक्ट को लेकर बातचीत चल रही है। अगर सब कुछ तय हो जाता है तो यह प्रोजेक्ट जल्द ही आधिकारिक तौर पर अनौंस किया जा सकता है।

    हॉरर के साथ कॉमेडी का ट्विस्ट

    बताया जा रहा है कि यह फिल्म ट्रेडिशनल हॉरर फिल्मों से अलग होगी। इसमें हॉरर और कॉमेडी का अनोखा कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा। फिल्म का टोन हल्का-फुल्का और मनोरंजक रखा जाएगा, जिसमें डर के साथ-साथ मजाकिया हालात भी होंगे। इसे स्लैशर कॉमेडी स्टाइल में बनाया जाएगा, जिसमें मजाकिया, चुटीले डायलॉग और थोड़ा बढ़ा-चढ़ाकर दिखाए गए सीन दर्शकों को हंसाने के साथ डरने का काम करेंगे।

    जनवरी में आई थी फिल्म की खबर

    इस प्रोजेक्ट की चर्चा पहली बार इसी साल जनवरी में सामने आई थी। उस समय बताया गया था कि करण जौहर अपनी कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले एक नई हॉरर थ्रिलर फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे हैं और इसके लिए आदित्य रॉय कपूर को लीड रोल में चुना गया है। कहा जा रहा है कि आदित्य को फिल्म की स्क्रिप्ट काफी पसंद आई और उन्होंने बिना ज्यादा देरी किए इस प्रोजेक्ट के लिए हमी भर दी।

    ये भी पढ़ें: celebrity news: बिना जूतों के रिसेप्शन में पहुंचे RRR, करोड़ों की दौलत, फिर भी सादगी ने जीता दिल!

    ‘स्केरी मूवी’ जैसी हो सकती है स्टाइल

    फिल्म की स्टाइल को लेकर यह भी कहा जा रहा है कि इसके ट्रीटमेंट हॉलीवुड की मशहूर पैरोडी फ्रेंचाइज वाली डरावनी मूवी जैसा हो सकता है। यानी इसमें हॉरर फिल्मों के क्लिशे पर हल्का-फुल्का मजाक, ओवर-द-टॉप सिचुएशन और कॉमिक का तड़का देखने को मिल सकता है। अगर यह प्रोजेक्ट आगे बढ़ता है तो दर्शकों को हॉरर और कॉमेडी का एक अलग ही अनुभव मिल सकता है।

    Sumit  Shrivastava
    By Sumit Shrivastava

    सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

    Latest Posts