People's Update
Thursday, March 5, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Thursday, March 5, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    ईरान के बुकान शहर पर भारी बमबारी, सरकारी इमारत भी निशाने पर
    ईरान पर हमले रोकने वाला बिल अमेरिकी सीनेट में खारिज
    ईरान ने बातचीत का न्योता भेजा, अमेरिका ने नहीं दी प्रतिक्रिया
    ईरान युद्ध पर अमेरिकी सीनेट में आज होगी वोटिंग
    मध्य प्रदेश
    भोपाल

    67वें जन्मदिवस पर विशेष:सादगी से शिखर तक का सफर, जनता के ‘मामा’ की अनसुनी कहानी

    मध्यप्रदेश की राजनीति का सबसे भरोसेमंद चेहरा और जनता के ‘मामा’ आज 67वां जन्मदिन मना रहे हैं। 5 मार्च 1959 को एक साधारण किसान परिवार में जन्मे शिवराज सिंह चौहान ने छात्र राजनीति से लेकर प्रदेश के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने तक का सफर तय किया।
    Publish Date: 5 Mar 2026, 8:00 AM (IST)Reading Time: 4 Minute Read
    Follow on Google News
    AI जनरेटेड सारांश
      यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

      5 मार्च 1959… एक साधारण किसान परिवार में जन्मा बालक, जिसने आगे चलकर राजनीति की जमीन पर अपनी अलग पहचान गढ़ी। प्रेमसिंह और सुंदरबाई चौहान के घर जन्मे शिवराज सिंह चौहान आज सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों के भरोसे का प्रतीक हैं। गांव की मिट्टी से उठकर प्रदेश की राजनीति के शीर्ष तक पहुंचने का यह सफर आसान नहीं था। छात्र राजनीति से शुरुआत, संगठन में सक्रिय भूमिका, फिर विधानसभा और लोकसभा की सीढ़ियां चढ़ते हुए उन्होंने अपनी अलग कार्यशैली बनाई।

      Uploaded media

      यह भी पढ़ें: जन्मदिन पर क्या चाहिए? केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुद बताई अपनी इच्छा

      सबसे कम उम्र में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड हो या सबसे लंबे समय तक प्रदेश का नेतृत्व करने का अध्याय, शिवराज ने हर जिम्मेदारी को मिशन की तरह लिया। आज वे केंद्र में कृषि एवं ग्रामीण विकास जैसे अहम मंत्रालय संभाल रहे हैं, जहां उनका फोकस किसानों और गांवों की रीढ़ को मजबूत करने पर है।

      ये भी पढ़ें: दादा बने शिवराज : केंद्रीय मंत्री चौहान के घर आई 'लाड़ली लक्ष्मी', बहू अमानत ने बेटी को दिया जन्म

      ‘मामा’ क्यों बने शिवराज?

      राजनीति में कई नेता पद से पहचाने जाते हैं, लेकिन शिवराज सिंह चौहान रिश्ते से पहचाने जाते हैं-‘मामा’। आमतौर पर मामा का अर्थ होता है ‘मां का भाई’, लेकिन शिवराज इसे एक भावनात्मक विस्तार देते हैं। उनका मानना है- जिसके दिल में बेटियों के लिए दो माताओं जितना स्नेह हो, वही सच्चा मामा है।

      Uploaded media

      प्रदेश में बेटियों और महिलाओं के लिए चलाई गई योजनाओं ने इस रिश्ते को जन्म दिया। लाड़ली लक्ष्मी योजना ने हजारों परिवारों को बेटियों की शिक्षा और भविष्य के लिए आर्थिक संबल दिया। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना ने गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह में सहारा दिया। महिलाओं के लिए आरक्षण और सुरक्षा की पहल ने भरोसा जगाया। धीरे-धीरे बालिकाओं ने उन्हें ‘मामा’ कहना शुरू किया। फिर युवाओं और बुजुर्गों तक यह संबोधन पहुंच गया। आज स्थिति यह है कि राजनीतिक मंच से लेकर गांव की चौपाल तक, हर जगह वे ‘मामा’ ही कहलाते हैं।

      बिन ‘साधना’ अधूरे हैं ‘शिव’

      कहते हैं हर सफल व्यक्ति के पीछे एक मजबूत साथी होता है। शिवराज सिंह चौहान के जीवन में यह भूमिका उनकी धर्मपत्नी साधना सिंह ने निभाई। शादी की बात वे अक्सर टाल देते थे। परिवार समझाता रहा, लेकिन वे सार्वजनिक जीवन में इतने रमे थे कि निजी जीवन को प्राथमिकता नहीं दे पा रहे थे। यहां तक कि उनके पिता को छोटे भाई-बहन की शादी पहले करनी पड़ी।

      Uploaded media
      आखिरकार 1992 में, जब वे 33 वर्ष के हुए, बहन की जिद के आगे उन्हें झुकना पड़ा। साधना सिंह उनके जीवन में आईं और उन्होंने घर-परिवार की जिम्मेदारियां संभालते हुए शिवराज को पूरी तरह सार्वजनिक जीवन के लिए समर्पित रहने का अवसर दिया। आज भी जब वे मंच से बोलते हैं, तो कई बार भावुक होकर अपनी पत्नी और परिवार के सहयोग का जिक्र करते हैं।

      सरलता ही पहचान

      राजनीति में जहां छवि अक्सर औपचारिकता से गढ़ी जाती है, वहां शिवराज की पहचान उनकी सहजता से बनी। गांव-गांव पदयात्राएं, चौपाल में बैठकर संवाद, बच्चों को दुलारना, बुजुर्गों के चरण छूना- यह सब उनके व्यवहार का हिस्सा रहा है। वे मंच से बड़े भाषण देने से ज्यादा लोगों से सीधे संवाद में विश्वास रखते हैं। शायद यही वजह है कि वे ‘पांव-पांव भैया’ भी कहलाए।

      Uploaded media

      चुनौतियां और आलोचनाएं

      लंबा कार्यकाल अपने साथ चुनौतियां भी लाता है। शासन के दौरान कई बार विपक्ष ने उन पर सवाल उठाए, नीतियों की आलोचना हुई, चुनावी उतार-चढ़ाव आए। लेकिन उन्होंने हर चुनौती को राजनीतिक संघर्ष की तरह लिया। हार के बाद भी संगठन में सक्रिय रहना और फिर नई भूमिका में वापसी करना- यह उनकी राजनीतिक प्रतिबद्धता का संकेत है।

      आज की भूमिका, कल की दिशा

      केंद्र सरकार में कृषि और ग्रामीण विकास मंत्रालय संभालते हुए शिवराज सिंह चौहान की जिम्मेदारी और बढ़ गई है। किसानों की आय, प्राकृतिक खेती, गांवों का बुनियादी ढांचा, स्वयं सहायता समूहों को मजबूती ये उनके एजेंडे में प्रमुख हैं। वे बार-बार कहते हैं कि गांव मजबूत होंगे तो देश मजबूत होगा। उनकी सोच में विकास केवल आंकड़ों का खेल नहीं, बल्कि अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का लक्ष्य है।

      Peoples Update

      People's Update

      PeoplesUpdate

      Peopleupdate

      Shivraj Singh Chauhan

      Shivraj Singh Chauhan (Mama))

      Birthday Special

      Stay Updated!
      Join our WhatsApp channel for latest news
      →
      Garima Vishwakarma
      By Garima Vishwakarma

      गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

      Related Posts

      icon

      Latest Posts

      क्या इजरायल के परमाणु केंद्र पर होगा हमला? ईरान की चेतावनी से बढ़ी टेंशन

      मिडिल ईस्ट में तबाही का छठा दिन :क्या इजरायल के परमाणु केंद्र पर होगा हमला? ईरान की चेतावनी से बढ़ी टेंशन

      इंदौर एयरपोर्ट के समीप आग का तांडव! घास के मैदान से उठीं  लपटें, डेढ़ घंटे तक चली दमकल का जंग

      इंदौर एयरपोर्ट के समीप आग का तांडव! घास के मैदान से उठीं  लपटें, डेढ़ घंटे तक चली दमकल का जंग

      ईरान-इजराइल टेंशन के बीच जारी की इमरजेंसी हेल्पलाइन, दिल्ली में बनाया 24x7 कंट्रोल रूम

      मध्यप्रदेश सरकार का एक्शन प्लान:ईरान-इजराइल टेंशन के बीच जारी की इमरजेंसी हेल्पलाइन, दिल्ली में बनाया 24x7 कंट्रोल रूम

      Sensex Next 30 पर डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट होंगे लॉन्च

      BSE को SEBI की मंजूरी:Sensex Next 30 पर डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट होंगे लॉन्च

      सीमा पर घुसपैठ की कोशिश, सुरक्षा बलों ने की नाकाम

      हाई अलर्ट पर सेना :सीमा पर घुसपैठ की कोशिश, सुरक्षा बलों ने की नाकाम

      न्यूजीलैंड फाइनल में, फिन एलन ने बनाए 100 रन, साउथ अफ्रीका की करारी हार

      SA vs NZ LIVE Cricket Score :न्यूजीलैंड फाइनल में, फिन एलन ने बनाए 100 रन, साउथ अफ्रीका की करारी हार

      मां की मौत के बाद से था डिप्रेशन में, पिपलानी स्थित घर में फांसी लगाकर दी जान

      भोपाल में युवक ने की आत्महत्या:मां की मौत के बाद से था डिप्रेशन में, पिपलानी स्थित घर में फांसी लगाकर दी जान

      ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बानीज़ ने दी होली की शुभकामनाएं, कहा– यह त्योहार अच्छाई की बुराई पर जीत

      ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बानीज़ ने दी होली की शुभकामनाएं, कहा– यह त्योहार अच्छाई की बुराई पर जीत

      इलेक्शन के कारण फैसला, बेंगलुरु में खेला जाएगा ओपनिंग मैच

      IPL की तारीखें 2 पार्ट्स में आएगी :इलेक्शन के कारण फैसला, बेंगलुरु में खेला जाएगा ओपनिंग मैच

      CM नीतीश कुमार  को भेजा जा सकता है राज्यसभा, बेटे निशांत बन सकते हैं उप मुख्यमंत्री

      बिहार में सियासी हलचल तेज...CM नीतीश कुमार  को भेजा जा सकता है राज्यसभा, बेटे निशांत बन सकते हैं उप मुख्यमंत्री

      Peoples Update

      एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

        Popular Categories

        • Lifestyle
        • Auto
        • Entertainment
        • National
        • Health

        Useful Tools

        • SIP Calculator
        • Personal Loan Calculator
        • Car Loan Calculator
        • Education Loan Calculator
        • Income Tax Calculator

        Other Links

        • Home
        • Videos
        • Reels
        • Story
        • E-Paper

        • About Us
        • Contact Us
        • Privacy Policy
        • Career
        • Disclaimer
        • Advertise With Us
        • Complaint Redressal
        • Sitemap

        Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

        You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....