CG NEWS:जांजगीर-चांपा जिला जेल में 4 कैदी HIV पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग और जेल प्रशासन में हड़कंप

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिला जेल में 4 कैदियों के HIV पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया है। संक्रमित बंदियों का इलाज शुरू कर दिया गया है। इससे पहले रायगढ़ में भी HIV संक्रमण के मामले सामने आए थे। जानकारी के अनुसार जांजगीर-चांपा जिला जेल में बंद चार कैदियों की स्वास्थ्य जांच जिला अस्पताल में कराई गई थी। जांच रिपोर्ट आने पर चारों बंदियों में HIV संक्रमण की पुष्टि हुई।
जांजगीर-चांपा जिला जेल में 4 कैदी HIV पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग और जेल प्रशासन में हड़कंप

RAIPUR NEWS। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिला जेल से एक चिंताजनक मामला सामने आया है। जिला अस्पताल में स्वास्थ्य जांच के दौरान जेल में बंद चार कैदियों की रिपोर्ट HIV पॉजिटिव आई है। इस खुलासे के बाद जेल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। संक्रमित बंदियों को इलाज और आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं। वहीं, जेल परिसर में संक्रमण के संभावित कारणों को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

जिला जेल में 4 बंदियों में HIV संक्रमण की पुष्टि

जानकारी के अनुसार जांजगीर-चांपा जिला जेल में बंद चार कैदियों की स्वास्थ्य जांच जिला अस्पताल में कराई गई थी। जांच रिपोर्ट आने पर चारों बंदियों में HIV संक्रमण की पुष्टि हुई। रिपोर्ट सामने आने के बाद जेल प्रशासन ने तत्काल स्वास्थ्य विभाग से समन्वय कर संक्रमित कैदियों के उपचार की व्यवस्था शुरू कर दी है।

CG News: दंतेवाड़ा में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, 3 IED समेत भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद

 जेल अस्पताल के माध्यम से दिया जा रहा उपचार

बताया जा रहा है कि संक्रमित बंदियों को जेल परिसर में संचालित अस्पताल के माध्यम से नियमित दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके अलावा उनकी स्वास्थ्य स्थिति की निगरानी भी की जा रही है। जरूरत पड़ने पर उन्हें उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा के लिए बिलासपुर स्थित सिम्स अस्पताल भी भेजा जा रहा है।

CG News: डॉक्टरों ने मृत बताया, अंतिम संस्कार से पहले जिंदा हुआ युवक! एम्बुलेंस में हिले हाथ-पैर, VIDEO वायरल

संक्रमण को लेकर उठ रहे सवाल

जेल में बंद कैदी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी में रहते हैं। ऐसे में चार बंदियों में HIV संक्रमण की पुष्टि होने के बाद यह सवाल उठ रहा है कि संक्रमण का स्रोत क्या है। हालांकि स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि HIV संक्रमण कई कारणों से हो सकता है और इसकी विस्तृत जांच के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकता है।

रायगढ़ में भी सामने आ चुके हैं HIV के मामले

जांजगीर-चांपा से पहले रायगढ़ जिले में भी तीन लोगों के HIV पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई थी। इन मामलों के सामने आने के बाद राज्य सरकार ने HIV संक्रमितों की पहचान और उपचार के लिए विशेष अभियान चलाने की बात कही थी।

CG News : 61 हजार करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा: 22 हजार शेल कंपनियां बेनकाब, ऐसे चल रहा था फर्जी बिलिंग और मनी लॉन्ड्रिंग का खेल

स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों से की जागरूक रहने की अपील

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने पहले रायगढ़ में सामने आए मामलों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि केवल रायगढ़ ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश में HIV संक्रमितों की पहचान की जा रही है। उन्होंने कहा कि संक्रमित व्यक्तियों को घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि सरकार उपचार और दवाइयों की पर्याप्त व्यवस्था कर रही है।

CG NEWS छत्तीसगढ़ में NEET-UG 2026 के लिए 127 परीक्षा केंद्र तैयार, एयरफोर्स पहुंचाएगी प्रश्नपत्र

नशे की प्रवृत्ति को बताया चिंता का विषय

स्वास्थ्य मंत्री ने युवाओं में बढ़ती नशीली पदार्थों की प्रवृत्ति को भी चिंता का विषय बताया। उन्होंने कहा कि प्रशासन और पुलिस इस दिशा में लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। साथ ही समाज और परिवारों को भी जागरूक होकर युवाओं को नशे से दूर रखने के प्रयास करने होंगे।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts