Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

राज्यसभा चुनाव : मप्र में भाजपा ने तीसरी सीट पर महेश केवट को उतारा, कांग्रेस करेगी विधायकों की बाड़ाबंदी

भाजपा ने मप्र में तीसरी सीट पर महेश केवट को प्रत्याशी बनाया है। रविवार को दिनभर इसकी तैयारी के बाद रात को यह जानकारी आई। सूत्रों की मानें तो इसके लिए रविवार को तीन महत्वपूर्ण बैठकें हुईं। केवट सोमवार को नामांकन भरेंगे
मप्र में भाजपा ने तीसरी सीट पर महेश केवट को उतारा, कांग्रेस करेगी विधायकों की बाड़ाबंदी
फाइल फोटो

भोपाल। मध्यप्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा की तीसरी सीट पर भी अपना प्रत्याशी उतारने का निर्णय कर मुकाबले को रोचक बना दिया। देर रात तक चली अलग-अलग बैठकों और हाईकमान की हरी झंडी के बाद पार्टी ने यह फैसला लिया। निवाड़ी के निवासी मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष  महेश केवट को प्रत्याशी बनाया गया है। जोड़-तोड़ व संख्या बल जुटाने के गणित को लेकर दिन भर सियासी सरगर्मी चरम पर रही। सीएम हाउस की उच्च स्तरीय बैठक में रात 9 बजे तीसरे कैंडिडेट उतारने पर सहमति बन गई। सत्ता-संगठन ने सभी विधायकों को पहले ही भोपाल में रुकने के लिए निर्देशित कर दिया था।

सीएम डॉ. यादव, मंत्री विजयवर्गीय और पटेल की जमावट

बताया जाता है कि संख्या बल जुटाने का प्रबंधन और सियासी ऑपरेशन के सूत्र मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय व प्रहलाद पटेल सहित उनकी टीम संभालेगी। भाजपा के दिग्गज नेता संख्या बल के हिसाब से लगातार समीकरण बनाने में जुटे थे। यही वजह है कि मुख्य सचेतक ने विधायकों को तैयार रहने का संदेश दिया था।

ये भी पढ़ें: Rajya Sabha Elections : झारखंड में कांग्रेस और झामुमो में समझौता, एक-एक सीट पर लड़ेंगे चुनाव

कांग्रेस जीत को लेकर सशंकित

इधर कांग्रेस, एक सीट के लिए जरूरी संख्या बल होने के बावजूद अपनी जीत को लेकर सशंकित बनी हुई है। इस वजह से कांग्रेस में दो दिन से डर और आशंका का माहौल बना हुआ था। क्रास वोटिंग रोकने के लिए पार्टी के नेता भी अपने विधायकों को संभालने में जुटे हैं।मन जा रहा है कि कांग्रेस अपने विधायकों को बेंगलुरु या हैदराबाद ले जा सकती है।

ऐसे बदली बीजेपी की रणनीति

शनिवार को भाजपा प्रत्याशी तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल के नामांकन जमा कराने विधानसभा पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने दो सीटों पर ही चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। लेकिन रविवार को सियासी तस्वीर बदल गई। हाईकमान ने तीसरे प्रत्याशी को उतारने की हरी झंडी दे दी। इस मुद्दे पर सीएम हाउस की बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और कुछ मंत्रीगण भी मौजूद थे। शनिवार को विधायक दल की बैठक के बाद भी दोनों डिप्टी सीएम के अलावा मंत्री कैलाश विजयवर्गीय-प्रहलाद पटेल सहित कतिपय अन्य वरिष्ठ नेता विचार विमर्श करते रहे।

भाजपा को तीसरी सीट के लिए चाहिए 8 वोट

एक सीट जीतने के लिए 58 वोट चाहिए हैं। कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा वोट नहीं कर सकते जबकि निर्मला सप्रे भाजपा के पक्ष में बनी हुई हैं। उधर दतिया सीट रिक्त घोषित हो चुकी है। ऐसी स्थिति में कांग्रेस के पास 62 विधायक हैं जबकि भाजपा का संख्या बल 164 का है। दो सीट के लिए 116 वोट चाहिए। इसके बाद उसके पास अतिरिक्त 48 वोट शेष बचेंगे। निर्मला सप्रे और भारत आदिवासी पार्टी के समर्थन से यह संख्या 50 हो जाएगी। इसके बाद जीतने के लिए उसे 8 वोट का प्रबंधन करना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें: अब कचरे पर भी लगेगा चार्ज? भोपाल में नए नियमों पर 9 जून को नगर निगम परिषद की होगी अहम बैठक

मीनाक्षी नटराजन सोमवार को जमा करेंगी नामांकन

कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन सोमवार 8 जून को अपना नामांकन पत्र जमा करेंगीं। कांग्रेस विधायक दल की बैठक में इसी बात पर मंथन चलता रहा। खासतौर पर कमजोर कड़ियों की मॉनिटरिंग बढ़ा दी है। कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी का कहना है कि हमारे पास 5 वोट ज्यादा हैं। तीसरी सीट के लिए भाजपा यदि अपना प्रत्याशी मैदान में उतारती है तो उसे 10 वोटों का इंतजाम करना पड़ेगा।

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts