Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ब्रिज पर घेरकर युवक को पीटा, कार-मोबाइल लूटे... छत्तीसगढ़ पासिंग कार ने खोला लूट का राज

सुल्लाखेड़ी ब्रिज पर वारदात के बाद फरार हुए आरोपी गिरफ्तार; CCTV फुटेज और कार के नंबर से पुलिस पहुंची लुटेरों तक, अब लूटे माल और साथियों की तलाश
ब्रिज पर घेरकर युवक को पीटा, कार-मोबाइल लूटे... छत्तीसगढ़ पासिंग कार ने खोला लूट का राज
फाइल फ़ोटो

इंदौर। क्षिप्रा थाना क्षेत्र के सुल्लाखेड़ी ब्रिज पर युवक को घेरकर मारपीट करने और उसकी कार व मोबाइल लूटने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वारदात के बाद आरोपी कार से मौके से भाग निकले थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। जांच के दौरान सामने आए सुराग और CCTV फुटेज ने पुलिस को लुटेरों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

ये भी पढ़ें: शेयर बाजार में मुनाफे का सपना दिखाया,7.50 लाख की चपत लगाकर गायब हुए ठग

कार में आए, युवक को घेरा और बरसा दी लात-घूंसे

पुलिस के मुताबिक आरोपी कार से सुल्लाखेड़ी ब्रिज पर पहुंचे थे। यहां उन्होंने युवक विनोद को घेर लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। अचानक हुए हमले से युवक संभल पाता, उससे पहले आरोपियों ने उसके साथ जमकर मारपीट की और उसकी कार व मोबाइल अपने कब्जे में ले लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें: जमीन के विवाद में रिश्ते हुए शर्मसार? पिता की मौत के बाद शव के अंगूठे का निशान लेने का वीडियो वायरल!

छत्तीसगढ़ पासिंग कार बनी पुलिस के लिए पहला सुराग

पुलिस जांच में एक अहम जानकारी सामने आई कि वारदात में छत्तीसगढ़ पासिंग कार का इस्तेमाल किया गया था। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल के साथ ही आसपास के रास्तों और प्रमुख स्थानों पर लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगालना शुरू किया। फुटेज में संदिग्ध कार नजर आने के बाद पुलिस ने उसके नंबर और वाहन के हुलिए को जांच का आधार बनाया। कार किस रास्ते से आई और वारदात के बाद किस दिशा में गई, इसकी भी जानकारी जुटाई गई।

ये भी पढ़ें: AI से बनाई फर्जी ID, पुलिस बनकर ऐंठे 70 हजार, आरोपी की पत्नी निकली हवलदार, महिला समेत 3 गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार

CCTV से मिला सुराग, संदिग्धों तक पहुंची पुलिस

पुलिस ने अलग-अलग स्थानों के CCTV फुटेज को जोड़ते हुए कार की आवाजाही का पता लगाया। वाहन के नंबर और संदिग्धों के हुलिए के आधार पर पुलिस ने संभावित आरोपियों की पहचान करने की कोशिश शुरू की। जांच आगे बढ़ने के साथ पुलिस संदिग्धों तक पहुंच गई। इसके बाद टीम ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

ये भी पढ़ें: इंदौर में भाजपा की मौन रैली, नेताओं ने याद किया बंटवारे का दर्द

पूछताछ में खुला लूट का राज

पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान संदिग्धों ने सुल्लाखेड़ी ब्रिज पर युवक के साथ मारपीट और लूट की वारदात में शामिल होना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस आरोपियों से वारदात में लूटी गई कार और मोबाइल की बरामदगी को लेकर पूछताछ कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि वारदात में कितने लोग शामिल थे और आरोपियों ने इससे पहले भी किसी अन्य घटना को अंजाम दिया है या नहीं।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...

Latest Posts