Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

श्योपुर : तेज आंधी-बारिश से पेड़ गिरा, बेटे की मौत, मां-बेटी घायल

श्योपुर में बुधवार शाम मौसम बदल गया। तेज आंधी-बारिश के दौरान शहर के बस स्टैंड के पास एक बड़ा पेड़ गिरने से उसके नीचे दबकर एक युवक की मौत हो गई, जबकि मां-बेटी घायल हैं। वहीं शहर के सब्जी मंडी, मैन बाजार, चूड़ी बाजार क्षेत्र में पानी भर गया।
तेज आंधी-बारिश से पेड़ गिरा, बेटे की मौत, मां-बेटी घायल
श्योपुर में आंधी चलने के बाद गिरा नीम का पेड़

श्योपुर। बुधवार दोपहर करीब तीन बजे मौसम का मिजाज अचानक बदला। तेज उमस और धूप के बाद आसमान में बादल छा गए और धूलभरी आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। दीनदयाल एकीकृत बस स्टैंड पर आंधी-बारिश के दौरान एक नीम का पेड़ गिरने से बाइक सवार तीन लोग उसकी चपेट में आ गए। हादसे में साहिनूर 22 वर्ष की मौत हो गई, जबकि नसीम बानो 50 वर्ष, उनकी बेटी अनमोल 23 वर्ष घायल हो गईं।

कराहल से आए थे

मिली जानकारी के अनुसार ये सभी लोग कराहल से आए थे और बाइक से बस स्टैंड के पीछे की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तेज आंधी से अचानक नीम का पेड़ उनके ऊपर गिर गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। वहीं, मृतक साहिनूर के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के पीएम हाउस में रखवाया गया है। घटना कि सूचना मिलने पर पहुंचे अपर कलेक्टर रुपेश उपाध्याय ने परिजनों से चर्चा की। वहीं मौसम में हुए बदलाव से जिले में पिछले कुछ दिनों से जारी भीषण गर्मी से स्थानीय निवासियों को बड़ी राहत मिली है। बारिश के बीच पुल दरवाजा रोड पर पानी भर गया जिसे लोग परेशान होते दिखे।

अस्पताल पहुंचे एडीएम, परिजनों को ढांढस बंधाया

कलेक्टर शीला दाहिमा के निदेर्शानुसार अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर बस स्टैंड श्योपुर पर आंधी पानी के दौरान पेड गिरने से हुई दुर्घटना के घायलों के उपचार के संबंध में व्यवस्थाएं देखी तथा चिकित्सकों को समुचित उपचार के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने दुर्घटना में हुई एक व्यक्ति की मृत्यु पर शोक संतृप्त परिवार को ढांढस बंधाया तथा आगे की कार्यवाही किए जाने के संबंध में तहसीलदार और पटवारियों को निर्देशित किया गया।

प्री मानसून गतिविधियां जारी

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार लगातार हो रही बारिश और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तापमान में यह कमी आई है। ये प्री मानसून गतिविधियां हैं। मौसम विभाग ने जिले में आंधी और बारिश की संभावना पहले ही जता दी थी। विभाग के पूवार्नुमान के मुताबिक आगामी दिनों में भी मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा और कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ वर्षा हो सकती है।

किसानों के लिए लाभदायक, नुकसान की भी आशंका 

मौसम के इस बदले रुख और बारिश को कृषि विशेषज्ञों द्वारा किसानों के लिए लाभदायक माना जा रहा है। हालांकि, दोपहर में बारिश के साथ चली तेज हवाओं के कारण कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में फसलों को आंशिक नुकसान होने की आशंका भी जताई जा रही है।

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts