Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

वर्दीधारी की शर्मनाक करतूत- रंगरलियां मानते एसआई पकड़ाया

वर्दीधारी की शर्मनाक करतूत- रंगरलियां मानते एसआई पकड़ाया
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर। शहर पुलिस के एक वर्दीधारी की शर्मनाक करतूत सामने आई है। खजराना थाने में पदस्थ एसआई सुरेश बुनकर को आज तड़के खजराना खेड़ी क्षेत्र में एक महिला के घर आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया । महिला का पति रहवासियों के साथ मौके पर पहुंचा था। देखते ही देखते मोहल्ले में हंगामा मच गया और आसपास के लोग भी जमा हो गए। महिला के पति और स्थानीय रहवासियों ने पहले तो बुनकर की जमकर पिटाई की और फिर उसे एक खंभे से बांध दिया।

    बुनकर न केवल एक महिला से अवैध संबंध –

    रहवासियों का आरोप है कि बुनकर न केवल एक महिला से अवैध संबंध रखे हुए था, बल्कि इलाके की बहन-बेटियों पर भी गलत नजर रखता था। आए दिन नशे की हालत में मोहल्ले में आकर गाली-गलौज, धमकी देना, यहां तक कि चड्ढी पहनकर घरों के बाहर खड़ा रहता था। यह घटना पूरे मोहल्ले में लंबे समय से चल रही बुनकर की गुंडागर्दी, अभद्रता और महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक बर्ताव का नतीजा है।

    तड़के 3 बजकर 30 मिनट की है-

    जानकारी के मुताबिक घटना तड़के 3 बजकर 30 मिनट की है,  देर रात एसआई सुरेश बुनकर खजराना खेड़ी की एक महिला के घर नशे की हालत में पहुंचा। उसी महिला का पति, जिसे बुनकर ने पहले ही घर से बाहर करवा दिया था, अचानक वहां पहुंच गया। उसने बुनकर को आपत्तिजनक स्थिति में रंगे हाथों पकड़ लिया। यह दृश्य देख मोहल्ले के लोग बाहर आ गए , आक्रोशित पति और भीड़ ने बुनकर की बेरहमी से पिटाई की, फिर खंभे से बांधकर डंडों से पीटा।

      बड़ी संख्या में पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे 

    रहवासी के मुताबिक घटना की सूचना मिलते ही खजराना थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन कार्रवाई करने के बजाय अपने साथी को छुड़ाने में लग गई। पुलिस ने बुनकर को तो छुड़ाया, लेकिन रहवासियों को धमकाया कि सभी को थाने में बंद कर देंगे। महिला को भी थाने बुलाकर मोहल्ले वालों की शिकायत दर्ज करने को कहा गया। इस रवैये से आहत रहवासी सुबह-सुबह बड़ी संख्या में पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे और एसआई बुनकर के खिलाफ शिकायत दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे। इधर बुनकर से मारपीट करने के मामले में पुलिस वैधानिक कार्यवाही करने में लगी हैं। टीआई मनोज सेंधव के मुताबिक सुरेश बुनकर का महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आज  सुबह वह महिला के घर पहुंचा तो रहवासी और उसके पति ने विरोध कर घटना कारीत की है। मामले में जांच चल रही उचित वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...

    Latest Posts