Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

शक ने लिया खौफनाक रूप :वकील परिवार ने महिला सेक्रेटरी के पैरों को बांधकर बैट से पीटा, बोरे में छिपाई लाश

पुणे में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां वकील, उसकी पत्नी और नाबालिग बेटी ने अवैध संबंध के शक में महिला सेक्रेटरी की हत्या कर दी। पैरों को बांधकर पीटा गया और शव बोरे में छिपाया गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
वकील परिवार ने महिला सेक्रेटरी के पैरों को बांधकर बैट से पीटा, बोरे में छिपाई लाश

महाराष्ट्र के पूणे से एक झकझोर कर रख देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक वकील, उसकी पत्नी और नाबालिग बेटी ने मिलकर अपने ही ऑफिस में काम करने वाली महिला सेक्रेटरी की बेरहमी से हत्या कर दी है। इसकी वजह अवैध संबंध का शक बताया जा रहा है। यह मामला सिर्फ हत्या तक सीमित नहीं रहा बल्कि जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया गया और शव को छिपाने की कोशिश की गई, उसने लोगों को हैरान कर दिया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में डर और गुस्से का माहौल है। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

सेक्रेटरी और परिवार के बीच बढ़ी नजदीकी बनी वजह

मृत महिला की पहचान पूनम दिनेश मुन (35) के रूप में हुई है। वह पिछले करीब साढ़े तीन साल से वकील संजय सावंत के ऑफिस में सेक्रेटरी के तौर पर काम कर रही थी। काम के चलते वह परिवार के काफी करीब मानी जाती थी। पुलिस के अनुसार, इसी नजदीकी को लेकर वकील की पत्नी स्वाति सावंत को लंबे समय से शक था। इस बात को लेकर घर और ऑफिस में अक्सर विवाद होते रहते थे। कई बार दोनों महिलाओं के बीच बहस भी हुई थी, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि मामला इतना गंभीर हो जाएगा।

16 अप्रैल को ऑफिस में हुई हत्या

पुलिस जांच के मुताबिक घटना 16 अप्रैल की है। उस दिन पूनम रोज की तरह ऑफिस पहुंची थी। इसी दौरान वकील संजय सावंत, उसकी पत्नी और उनकी नाबालिग बेटी ने मिलकर उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि पहले पूनम के पैरों को रस्सी से बांधा गया, ताकि वह भाग न सके। इसके बाद उसे बैट से बेरहमी से पीटा गया। मारपीट इतनी ज्यादा थी कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि यह हमला बेहद क्रूर था और गुस्से में आकर किया गया।

ये भी पढ़ें: सतना: डॉक्टर की सलाह पर भड़का मरीज, शराब पीने से मना करने पर की फायरिंग, वारदात के बाद फरार

हत्या के बाद शव छिपाने की कोशिश

पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद आरोपियों ने सच्चाई छिपाने की कोशिश की। उन्होंने ऑफिस के अंदर ही शव को एक बोर में छिपा दिया। उनकी योजना थी कि वे मौका देखकर शव को कहीं ठिकाने लगा देंगे। लेकिन यह योजना सफल नहीं हो सकी। जल्दबाजी और लापरवाही के कारण मामला खुल गया और पुलिस तक पूरी सच्चाई पहुंच गई।

पति ने खोला राज, बोरे में मिला शव

उधर, पूनम के घर नहीं लौटने पर उनके पति उद्धव मुन को शक हुआ। उन्होंने कई बार फोन करने की कोशिश की, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। इसके बाद वे अगले दिन सीधे ऑफिस पहुंचे। ऑफिस में उन्हें एक संदिग्ध बोरा दिखा। जब उन्होंने उसे खोला तो अंदर अपनी पत्नी का शव देखकर वे सन्न रह गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इससे पहले परिवार की ओर से गुमशुदगी की शिकायत भी दर्ज कराई जा चुकी थी।

Breaking News

पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत जांच शुरू की। शुरुआती जांच में ही शक वकील और उसके परिवार पर गया। इसके बाद पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें कई अहम बातें सामने आईं। फिलहाल पुलिस ने वकील संजय सावंत, उसकी पत्नी स्वाति सावंत और उनकी नाबालिग बेटी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और आरोपियों से पूछताछ जारी है।

पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या यह हत्या पहले से प्लान की गई थी या फिर अचानक गुस्से में आकर की गई। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि इस घटना में नाबालिग बेटी की भूमिका कितनी थी।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

Latest Posts