PlayBreaking News

सतना:डॉक्टर की सलाह पर भड़का मरीज, शराब पीने से मना करने पर की फायरिंग, वारदात के बाद फरार

अस्पताल, जहां इलाज और भरोसे की उम्मीद होती है, वहीं अगर डर का माहौल बन जाए तो हालात कितने गंभीर हो सकते हैं, इसका उदाहरण सतना से सामने आया है। एक मामूली रोक-टोक ने इतनी बड़ी घटना का रूप ले लिया कि डॉक्टर की जान पर बन आई और पूरे अस्पताल में दहशत फैल गई।
Follow on Google News
डॉक्टर की सलाह पर भड़का मरीज, शराब पीने से मना करने पर की फायरिंग, वारदात के बाद फरार

सतना के उचेहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती एक मरीज ने शराब पीने से रोकने पर डॉक्टर पर कट्टे से फायर कर दिया और फरार हो गया। घटना के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया और पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

अस्पताल में भर्ती मरीज ने किया फायर

सतना जिले के उचेहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक भर्ती मरीज द्वारा कट्टे से फायर किए जाने की घटना से हड़कंप मच गया। कोठी रमपुरवा निवासी 23 वर्षीय शिवम द्विवेदी ने अस्पताल के मेडिकल वार्ड में बेड पर शराब पीने से रोकने पर ड्यूटी डॉक्टर दीपक पांडेय से गाली-गलौज की। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी अस्पताल परिसर के बाहर पहुंचा और कट्टे से फायर कर दिया। फायरिंग में डॉक्टर बाल-बाल बच गए और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

ये भी पढ़ें: HDFC Bank Q4 Results: मुनाफा 9% बढ़कर ₹19,221 करोड़, शेयरधारकों को ₹13 डिविडेंड का ऐलान

शराब पीने से रोकने पर भड़का आरोपी

जानकारी के अनुसार शिवम कमजोरी के चलते दो दिनों से अस्पताल में भर्ती था और वार्ड स्टाफ ने उसे बेड पर शराब पीते देखा। स्टाफ ने तुरंत डॉक्टर को सूचना दी और डॉक्टर ने उसे शराब पीने से मना किया। इस बात पर आरोपी भड़क गया और डॉक्टर से विवाद करने लगा। इसके बाद वह अस्पताल के बाहर पहुंचा, बाइक स्टार्ट की और कट्टे से फायर कर मौके से भाग निकला। इस घटना से अस्पताल में भर्ती मरीजों और स्टाफ में दहशत फैल गई और सभी लोग डर के माहौल में आ गए।

Breaking News

पुलिस ने शुरू की जांच 

घटना के बाद डॉक्टर ने डायल 112 पर सूचना दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गया। बीएमओ डॉ. ए.के. राय की शिकायत पर उचेहरा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश में जुट गई है। डॉ. ए.के. राय ने बताया कि शिवम को दो दिन पहले भर्ती किया गया था और वह बोतल चढ़वाने के बाद घर चला जाता था। शुक्रवार को भी वह रात में आया और वार्ड में बोतल चढ़वाने के बाद बेड पर बैठकर शराब पीने लगा। पुलिस अब आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts