Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

शहडोल में 5 हजार की रिश्वत लेते मेडिकल ऑफिसर गिरफ्तार:लोकायुक्त ने रंगे हाथों दबोचा, तबादला निरस्त करने मांगे थे 10 हजार

लोकायुक्त रीवा संभाग की टीम ने शहडोल जिले के जयसिंहनगर बस स्टैंड पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उफरी के मेडिकल ऑफिसर डॉ. महेश चंद्र शर्मा को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
लोकायुक्त ने रंगे हाथों दबोचा, तबादला निरस्त करने मांगे थे 10 हजार
रिश्वत लेते मेडिकल ऑफिसर गिरफ्तार

शहडोल। लोकायुक्त पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता वीरेंद्र सिंह की शिकायत पर कार्रवाई की गई। शिकायत में पत्नी का ट्रांसफर आदेश निरस्त करने और रवानगी न देने के बदले 10 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाया गया था।

शिकायत के बाद हुई कार्रवाई

लोकायुक्त पुलिस के अनुसार, उमरिया जिले के शिकायतकर्ता वीरेंद्र सिंह ने इस मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उनकी पत्नी के ट्रांसफर आदेश को निरस्त करने और रवानगी न देने के बदले रिश्वत की मांग की जा रही थी। शिकायत के सत्यापन के बाद कार्रवाई की गई।

ये भी पढ़ें: धरने के बाद एक्शन : कलेक्टर ने सोहागपुर में तीन मूंग खरीदी केंद्र किए मंजूर, कांग्रेस ने कहा तीन मांगों को लेकर आंदोलन रहेगा जारी

10 हजार रुपये की थी रिश्वत की मांग

शिकायत के अनुसार, मेडिकल ऑफिसर डॉ. महेश चंद्र शर्मा ने इस काम के एवज में 10 हजार रुपये की मांग की थी। सत्यापन के दौरान आरोपी पहली किस्त के रूप में 5 हजार रुपये पहले ही ले चुका था। इसके बाद लोकायुक्त टीम ने आगे की कार्रवाई की योजना बनाई।

Breaking News

दूसरी किस्त लेते ही दबोचा

शुक्रवार को जयसिंहनगर बस स्टैंड पर जैसे ही आरोपी डॉक्टर ने दूसरी किस्त के 5 हजार रुपये लिए, पहले से मौजूद लोकायुक्त रीवा संभाग की टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान आवश्यक दस्तावेजी प्रक्रिया भी पूरी की गई।

ये भी पढ़ें: Meta पर सरकार सख्त! Instagram पर आपत्तिजनक विज्ञापनों को लेकर मांगा जवाब

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज

लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी मेडिकल ऑफिसर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों के अनुसार, मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts