Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सिवनी :बिजली गिरने से महिला झुलसी, गंभीर हालत में इलाज जारी, 2 बकरियों की मौत

बिजली गिरने की घटना में महिला की दो बकरियां भी चपेट में आ गईं। दोनों बकरियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पशुधन के नुकसान से परिवार को आर्थिक क्षति भी हुई है।
बिजली गिरने से महिला झुलसी, गंभीर हालत में इलाज जारी, 2 बकरियों की मौत

सिवनी जिले के घंसौर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिनेकी गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के समय महिला गांव के पास बकरियां चरा रही थी। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हुआ और तेज गरज-चमक के बीच बिजली गिर गई। जिससे महिला इसकी चपेट में आ गई। 

ग्रामीणों की मदद से अस्पताल में भर्ती

आकाशीय बिजली सीधे महिला के पास गिरी, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। हादसा इतना तेज था कि महिला मौके पर ही गिर पड़ी। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत उसकी मदद की और उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। फिलहाल महिला का इलाज जारी है, उन्हें कहां और कितनी चोटें आई अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। 

Breaking News

दो बकरियों ने मौके पर ही तोड़ा दम

बिजली गिरने की घटना में महिला की दो बकरियां भी चपेट में आ गईं। दोनों बकरियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पशुधन के नुकसान से परिवार को आर्थिक क्षति भी हुई है।

यह भी पढ़ें: MP Weather Update : 9 दिन लेट आया मानसून… 15 जिलों में एंट्री, 46 में बारिश का अलर्ट; अगले चार दिन कैसा रहेगा मौसम?

ग्रामीणों की तत्परता से अस्पताल पहुंची महिला

घटना के बाद ग्रामीणों ने तत्काल घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घंसौर पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। प्रशासन ने लोगों से बारिश और गरज-चमक के दौरान खुले मैदानों, खेतों और पेड़ों के नीचे खड़े नहीं होने तथा सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...

Latest Posts