PlayBreaking News

Seoni News: बाघ ने किया चरवाहे पर हमला, भैसों ने किया जवाबी हमला, बचा ली जान

Follow on Google News
Seoni News: बाघ ने किया चरवाहे पर हमला, भैसों ने किया जवाबी हमला, बचा ली जान
सिवनी। जिले के खंडासा जंगल में बाघ ने जंगल में भैंसें चराने गए चरवाहे रामा बोपटे पर हमला बोल दिया। इससे पहले कि टाइगर रामा को अपना शिकार बना पाता, आस-पास खड़ी भैंसों ने बाघ पर जवाबी हमला बोल दिया। इससे घबराकर बाघ जंगल में भाग गया और  चरवाहे की जान बच गई। बाघ के पंजे से घायल हुए रामा को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनकी उसकी हालत खतरे से बाहर है।

बाघ ने अचानक बोला हमला

महाराष्ट्र-मध्यप्रदेश के बॉर्डर पर स्थित दक्षिण वन मंडल की खवासा रेंज के जंगल में रविवार शाम मवेशियों को चरा रहे एक 57 वर्षीय चरवाहे रामा बोपटे पर बाघ ने अचानक हमला कर दिया। बाघ चरवाहे को दबोचकर अपना शिकार बना पाता, इससे पहले ही वहां चर रही भैंसों ने बाघ की ओर दौड़ लगाकर चरवाहे जवाबी हमला बोल दिया।

भैंसों से डर कर भागा टाइगर

भैसों के आक्रामक होते ही बाघ पीछे हट गया, और रामा को अपने कब्जे से आजाद कर दिया। इसके बाद घायल चरवाहे रामा ने भागकर अपनी जान बचाई। खवासा वन परिक्षेत्र अधिकारी घनश्याम चतुर्वेदी के मुताबिक घटना रविवार शाम करीब 4 बजे की है। रामा कुछ भैंसों और गायों को चराने के लिए लेकर गए थे। इसी बीच जंगल में मौजूद एक बाघ ने चरवाहे रामा पर हमला बोला। बाघ के हमले में रामा की पीठ और पैरे में पंजा लगने से गहरे जख्म हो गए हैं। रामा के अनुसार जैसे ही बाघ ने हमला किया, उसकी भैसों ने बाघ की ओर दौड़ लगा दी। इस कारण हमलावर बाघ भाग खड़ा हुआ।

चरवाहे के साथ सुरक्षित लौटे सभी मवेशी

बाद में जब बाघ जंगल लौट गया तो रामा सभी मवेशियों को सुरक्षित लेकर घर वापस आए। बाघ के हमले की सूचना मिलते ही वन अमला मौके पर पहुंचा और रामा को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुरई लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला अस्पताल सिवनी रेफर किया गया है। रामा की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। ये भी पढ़ें - MUMBAI HIT AND RUN CASE: शिवसेना नेता के बेटे ने BMW से मारी दंपति को टक्कर, महिला को 100 मीटर तक घसीटा, हुई मौत   
Nitin Chetan
By Nitin Chetan
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts