छत्तीसगढ़ में दो अलग-अलग दर्दनाक सड़त हादसे ;दोनों में 4-4 यात्रियों की मौत, कई की हालत नाजुक

दरचूरा के पास नेशनल हाईवे पर यात्री बस और ट्रक की जोरदार टक्कर में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 15 यात्री घायल हो गए। वहीं दूसरे रोड एक्सीडेंट में 4 की मौके पर ही मौत हो गई और कई यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया है और पुलिस राहत-बचाव कार्य में जुटी है
दोनों में 4-4 यात्रियों की मौत, कई की हालत नाजुक
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    बलौदाबाजार/ जशपुर। छत्तीसगढ़ में शुक्रवार का दिन सड़क हादसों की भेंट चढ़ा। यहां दो अलग-अलग सड़क हादसे में कुल 8 यात्रियों की मौत हुई जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हुए है। मौके पर मौजूद स्थानीय राहगीरों की मदद से सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एंबुलेस तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

    दोनों हादसों में कहां क्या हुआ?

    1. बलौदाबाजार- भाटापारा में यात्री बस को ट्रक ने मारी टक्कर

    बलौदाबाजार- भाटापारा जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सिमगा थाना क्षेत्र के दरचूरा के पास नेशनल हाईवे पर रायपुर से बिलासपुर जा रही यात्री बस को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 15 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

    बस में मौजूद थे 35 यात्री

    बताया जा रहा है कि बस में लगभग 35 यात्री सवार थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोग तुरंत मदद के लिए पहुंच गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें: CG Train Cancelled: 6 से 8 मार्च तक 13 MEMU ट्रेनें रद्द, सफर से पहले जरूर देखें लिस्ट

    2. जशपुर में बस अनियंत्रित होकर पलटी, 4 की मौत

    जशपुरनगर जिले में हुए दर्दनाक सड़क हादसा ने भी कई की जिंदगी छीन ली। करडेगा से कुनकुरी की ओर जा रही एक यात्री बस दुलदुला क्षेत्र के गोडाअम्बा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हो गए।

    मिली जानकारी के मुताबिक, बस में दो दर्जन से ज्यादा यात्री सवार थे। बस के पलटते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में चीख-पुकार सुनाई देने लगी। आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को बस से बाहर निकाला।

    यह भी पढ़ें: CG News : छत्तीसगढ़ में शादियों का रिकॉर्ड : एक दिन में एक साथ 6 हजार से ज्यादा जोड़ों का विवाह

    कई यात्रियों की हालात नाजुक

    घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस को बुलाया गया और घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। बताया जा रहा है कि गंभीर रूप से घायल कुछ यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पतालों में रेफर किया जा रहा है। इधर हादसे की खबर मिलते ही दुलदुला थाना और करडेगा पुलिस चौकी की टीम भी मौके के लिए रवाना हो गई।

    पुलिस द्वारा राहत और बचाव कार्य में सहयोग करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाने और स्थिति को कंट्रोल करने की कोशिश की जा रही है, साथ ही पुलिस इन हादसों के कारणों का पता लगाने में भी जुट गई है।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts