Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सिवनी में खेत में मिला अज्ञात महिला का शव, पैर पर मिले काले निशान; करंट से मौत की आशंका

सिवनी के कुरई थाना क्षेत्र के सातोशा गांव में मक्के के खेत से अज्ञात महिला का शव मिला। पैर पर काले निशान मिले हैं। करंट से मौत की आशंका के बीच पुलिस जांच में जुटी है।

सिवनी के कुरई थाना क्षेत्र के ग्राम सातोशा में बुधवार शाम मक्के के खेत में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। खेत में शव पड़े होने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कुरई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया। महिला की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।

मक्के के खेत में पड़ा था शव

जानकारी के अनुसार, ग्राम सातोशा में बुधवार शाम करीब 4 बजे ग्रामीणों ने मक्के के खेत में महिला का शव देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आसपास के इलाके की जांच की और संभावित साक्ष्य जुटाए। बरघाट एसडीओपी ललित गठरे के अनुसार, महिला की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। प्रारंभिक जांच में महिला स्थानीय निवासी नहीं, बल्कि किसी दूसरे क्षेत्र की रहने वाली प्रतीत हो रही है।

Breaking News

पैर के पास मिले काले निशान

पुलिस के मुताबिक, महिला के पैर के पास काले निशान दिखाई दिए हैं। प्रारंभिक तौर पर इन निशानों को करंट लगने से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, महिला की मौत किस वजह से हुई, इसकी वास्तविक पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। पुलिस फिलहाल करंट लगने के अलावा मौत के अन्य संभावित कारणों को भी ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

महिला की पहचान में जुटी पुलिस

घटना के बाद पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ शुरू कर दी है। आसपास के गांवों में किसी महिला के लापता होने की जानकारी भी जुटाई जा रही है। महिला के हुलिए और उपलब्ध जानकारी के आधार पर पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों से भी संपर्क कर रही है। फिलहाल, पुलिस की प्राथमिकता महिला की पहचान करना और उसकी मौत की वजह का पता लगाना है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के बाद ही मामले की तस्वीर साफ हो सकेगी।

Umesh Shrivastava
By Umesh Shrivastava

Latest Posts