बरगी बांध का बढ़ा जलस्तर, घरों तक पहुंचा पानी, सड़कें डूबीं

घंसौर। कई जगह शौचालय और बच्चों के खेल मैदान भी पानी में डूब गए हैं, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। हालात को देखते हुए घंसौर एसडीएम बिसन सिंह ने राजस्व अमले के साथ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और ग्रामीणों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
घरों के दरवाजे तक पहुंचा पानी
ग्रामीणों के मुताबिक जलस्तर बढ़ने के साथ पानी घरों के दरवाजे तक पहुंच गया है। जलभराव के कारण जहरीले जीव-जंतुओं के घरों में घुसने का खतरा भी बना हुआ है, जिससे ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है।
ये भी पढ़ें: बाढ़ में डूबे कई राज्य, फिर भी जमीन के नीचे पानी कम... आखिर पानी जा कहां रहा है?
शौचालय और खेल मैदान भी डूबा
जलभराव के कारण कई जगह शौचालय और बच्चों के खेल मैदान भी पानी में डूब गए हैं। सड़कों के जलमग्न होने से आवागमन प्रभावित हुआ है और बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है।
एसडीएम ने प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा
सूचना मिलते ही घंसौर एसडीएम बिसन सिंह राजस्व अमले के साथ डूब प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। एसडीएम ने ग्रामीणों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं, वहीं जलभराव के कारण कई मार्ग बंद होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ये भी पढ़ें: रात 1 बजे जूनियर्स के हॉस्टल में पहुंचे सीनियर! दरवाजे खटखटाए, MGM में फिर रैगिंग का मामला
17 गेट खुलने के बाद जलस्तर में कमी
बरगी बांध के 17 गेट खोले जाने के बाद जलस्तर में धीरे-धीरे कमी आने लगी है। प्रभावित ग्रामीणों ने प्रशासन से जल निकासी, आवागमन और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।




















