Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

खेत में मोटर चालू करने गए किसान की करंट लगने से मौत, परिवार में पसरा मातम

मध्य प्रदेश के घंसौर थाना क्षेत्र के खमरिया बाजार गांव में खेत की मोटर चालू करने गए 55 वर्षीय किसान बिहारी लाल की करंट लगने से मौत हो गई। मोटर चालू करते समय वह अचानक विद्युत करंट की चपेट में आ गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने पंचनामा और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

घंसौर थाना क्षेत्र के ग्राम खमरिया बाजार में एक दर्दनाक हादसे में 55 वर्षीय किसान की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है, वहीं गांव में भी शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, बिहारी लाल पिता बोधन पटेल (55) अपने खेत में मोटर चालू करने गए थे। मोटर चालू करते समय वह अचानक विद्युत करंट की चपेट में आ गए। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने परिजनों को सूचना दी। इसके बाद घंसौर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर मामले की जांच शुरू की।

Breaking News

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया। किसान की अचानक हुई मौत से परिवार में गहरा दुख है।

बिहारी लाल की मौत की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Umesh Shrivastava
By Umesh Shrivastava

Latest Posts