Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सिवनी:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आगमन से पहले कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया

सिवनी में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आगमन से पहले कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया, इस दौरान कांग्रेस कार्यालय के पास प्रदर्शन कर रहे कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आगमन से पहले कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया

सिवनी। मुख्यमंत्री धान महोत्सव में शामिल होकर 494.16 करोड़ रुपये के 629 विकास कार्यों की सौगात देंगे और किसानों को प्रोत्साहन राशि वितरित करेंगे।

कई मांगों को लेकर ज्ञापन देने जा रहे थे कांग्रेसी 

बता दें कि कांग्रेसी जिले की कई मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन देना चाहते थे लेकिन उन्हें इस दौरान रोक दिया गया सभी कांग्रेसी इंदिरा भवन कांग्रेस कार्यालय से सड़क मार्ग से होते हुए ज्ञापन देने के लिए निकले थे, वहीं पुलिस ने कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं को गिरफ्तार किया है। 

पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया 

हिरासत में लिए गए प्रमुख नेताओं में विधायक रजनीश सिंह ठाकुर, राजा बघेल (मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव), नरेश मरावी (जिला कांग्रेस अध्यक्ष), राजकुमार खुराना (पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष), यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मोंटू आदित्य भूरा, NSUI नगर अध्यक्ष धनंजय चंदेल, नगर अध्यक्ष तनवीर अहमद, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष बृजेश लल्लू बघेल, रंजीत यादव, राकेश सनोडीया अमन खान सहित कई दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हैं।

सुरक्षा व्यवस्था के किए गए पुख्ता इंतजाम 

मुख्यमंत्री के दौरे और कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है। 

सिवनी को सौगात देंगे सीएम डॉ. मोहन यादव 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को सिवनी में आयोजित प्रदेश स्तरीय धान महोत्सव में शामिल होंगे। इस दौरान वे 494.16 करोड़ रुपये की लागत वाले 629 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। साथ ही कोदो-कुटकी उत्पादक किसानों को प्रोत्साहन राशि का वितरण भी किया जाएगा।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts