Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सीहोर : कुबेरेश्वर धाम में घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक इस्तेमाल पकड़ा, 5 सिलेंडर जब्त

कुबेरेश्वर धाम क्षेत्र में खाद्य विभाग ने होटलों और भोजनालयों का निरीक्षण किया। घरेलू एलपीजी सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग मिलने पर पांच दुकानों से पांच सिलेंडर जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई शुरू की गई।
कुबेरेश्वर धाम में घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक इस्तेमाल पकड़ा, 5 सिलेंडर जब्त
सीहोर। होटलों और भोजनालयों पर खाद्य विभाग की कार्रवाई।

सीहोर। घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर रोक लगाने के लिए खाद्य विभाग ने शुक्रवार को कुबेरेश्वर धाम क्षेत्र में विशेष जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान होटल, भोजनालय और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। जांच में घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यवसायिक उपयोग पाए जाने पर पांच दुकानों से पांच घरेलू एलपीजी सिलेंडर जब्त किए गए। विभाग ने संबंधित संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विशेष अभियान चलाकर की गई जांच

खाद्य विभाग के अनुसार कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी आकाश चंदेल के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने कुबेरेश्वर धाम क्षेत्र में विभिन्न होटल, भोजनालय और दुकानों का निरीक्षण किया। अभियान का उद्देश्य घरेलू उपयोग के लिए मिलने वाले एलपीजी सिलेंडरों के व्यावसायिक दुरुपयोग पर रोक लगाना था।

ये भी पढ़ें: भिंड: जेल से बाहर आते ही बंदी का खुलासा, रिश्वत नहीं दी तो की गई मारपीट

पांच दुकानों से पांच घरेलू सिलेंडर जब्त

निरीक्षण के दौरान पांच अलग-अलग दुकानों में घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग व्यावसायिक गतिविधियों में किया जाता पाया गया। नियमों का उल्लंघन मिलने पर अधिकारियों ने मौके से पांच घरेलू एलपीजी सिलेंडर जब्त कर लिए और संबंधित प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की।

घरेलू सिलेंडर का व्यवसायिक उपयोग नियम विरुद्ध

खाद्य विभाग ने स्पष्ट किया कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर केवल घरेलू उपयोग के लिए निर्धारित होते हैं। इनका होटल, ढाबा, भोजनालय या अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में उपयोग करना गैस वितरण नियमों का उल्लंघन है। ऐसे मामलों में सिलेंडर जब्त करने के साथ नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई भी की जाती है।

ये भी पढ़ें: भोजशाला परिसर विवाद : मुस्लिम पक्ष की दलील-जुमे की दो नमाजें छूटीं; दी गई जगह 1.3 किमी दूर, अब सुप्रीम कोर्ट में 29 को सुनवाई

आगे भी जारी रहेगा निरीक्षण अभियान

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग को रोकने के लिए समय-समय पर निरीक्षण अभियान चलाए जाएंगे। व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को केवल व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों का उपयोग करने की सलाह दी गई है। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में भी घरेलू सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग पाया गया तो संबंधित संचालकों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इससे एलपीजी वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता बनी रहेगी और घरेलू उपभोक्ताओं के अधिकारों की भी सुरक्षा सुनिश्चित होगी। 

Sunil Sharma
By Sunil Sharma

सुनील शर्मा, सीहोर जिला ब्यूरो, पीपुल्स समाचार ढाई दशक से पत्रकारिता में सक्रिय। दैनिक भास्कर, पत...Read More

Latest Posts