Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दिल्ली ब्लास्ट :सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, आतंकी नबी का घर IED ब्लास्ट से उड़ाया

सुरक्षा बलों ने पिछले 3 दिन में कश्मीर में 500 लोकेशन पर छापा मारा है।
सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, आतंकी नबी का घर IED ब्लास्ट से उड़ाया
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    श्रीनगर। लाल किले ब्लास्ट में सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई लगातार जारी है। गुरुवार को सुरक्षाबलों ने दिल्ली ब्लास्ट में शामिल आतंकी डॉ. उमर नबी के घर को IED ब्लास्ट से उड़ाया है। इसकी पुष्टि DNA मैंचिग के जरिए हुई है। जिसमें साफ हुआ कि कार में उमर ही था। उमर पुलवामा के कोइल इलाके में रहता था। वहीं पुलिस उनके माता-पिता और भाइयों से आगे की पूछताछ कर रही है।

    खुफिया एजेंसियों ने दी जानकारी

    खुफिया एजेंसियों ने इस संबंध में कहा कि 8 गिरफ्तार आतंकियों ने कहा कि वे 6 दिसंबर यानी बाबरी मस्जिद ढहाने की बरसी के दिन दिल्ली सहित देशभर में कई जगह धमाके करना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने 32 कारों का इंतजाम किया था। 10 नवंबर को हुए दिल्ली ब्लास्ट में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 20 लोग घायल हैं, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

    500 लोकेशन पर छापा

    इधर, सुरक्षा बलों ने पिछले 3 दिन में कश्मीर में 500 लोकेशन पर छापा मारा है। जिसमें पूछताछ के लिए 600 लोग हिरासत में लिए गए हैं। अल-फलाह यूनिवर्सिटी से दो डॉक्टर, दो स्टाफ सहित 5 अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया है। जांच एजेंसियों ने अल-फलाह यूनिवर्सिटी से 2019 से अब तक के रिकॉर्ड मांगे हैं। फंडिंग की जांच होगी। 

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...

    Latest Posts