People's Update
Thursday, March 19, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Thursday, March 19, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    कुवैत में ड्रोन हमले से मीना अल-अहमदी रिफाइनरी में आग लगी, कोई हताहत नहीं
    यूक्रेन को समर्थन जारी रहेगा, शांति होने पर ही रूस से अच्छे संबंध संभव: बेल्जियम PM
    सांप के जहर मामले में यूट्यूबर एल्विश यादव को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की UP पुलिस की FIR
    कुवैत की तेल रिफाइनरी में ड्रोन हमले के बाद लगी आग
    डोरेमोन के डायरेक्टर का 84 साल की उम्र में निधन
    असम: कांग्रेस छोड़कर BJP में शामिल हुए प्रद्युत बोरदोलोई दिसपुर से चुनाव लड़ेंगे
    SC ने MP कांग्रेस नेता मुकेश मल्होत्रा को आंशिक राहत दी, फिलहाल विधायक बने रहेंगे
    दुलारचंद मर्डर केस: माकोमा से JDU MLA अनंत सिंह को पटना हाई कोर्ट से जमानत मिली
    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अयोध्या के राम मंदिर में की 'श्रीराम यंत्र' की स्थापना
    नैनीताल में आंधी तूफान ने बढ़ाई लोगों की मुसीबत
    शंकराचार्य द्वार से राम मंदिर के अंदर पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू
    खराब मौसम की वजह से मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की जामनगर यात्रा रद्द
    कुवैत: मिसाइल-ड्रोन हमले नाकाम, एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय
    2026 उपचुनाव: गोवा-नागालैंड-त्रिपुरा-कर्नाटक में BJP उम्मीदवारों की लिस्ट जारी
    रास लफ्फान में आग पर पूरी तरह काबू, कोई हताहत नहीं: कतर
    PM रैली से पहले मंत्री के घर ‘हमले’ पर EC ने कोलकाता पुलिस से रिपोर्ट मांगी
    अंतर्राष्ट्रीय
    सऊदी अरब

    ‘हमारे सब्र की भी एक सीमा है, इम्तिहान मत लो...’मिसाइल हमलों से भड़का सऊदी अरब, प्रिंस फैसल का ईरान को अल्टीमेटम

    खाड़ी देशों पर ईरान के मिसाइल और ड्रोन हमलों के बाद तनाव बढ़ गया है। सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है और कहा है कि, सऊदी अरब जरूरत पड़ने पर सैन्य कार्रवाई कर सकता है। इस घटनाक्रम से पूरे मध्य पूर्व में बड़े संघर्ष की आशंका बढ़ गई है।
    Publish Date: 19 Mar 2026, 12:06 PM (IST)Updated On: 19 Mar 2026, 12:07 PM (IST)Reading Time: 7 Minute Read
    Follow on Google News
    AI जनरेटेड सारांश
      यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

      रियाद। पश्चिम एशिया में चल रहा तनाव अब एक नए और खतरनाक मोड़ पर पहुंचता दिखाई दे रहा है। ईरान द्वारा खाड़ी देशों के ऊर्जा ठिकानों और शहरों पर लगातार मिसाइल और ड्रोन हमले किए जाने के बाद पूरे क्षेत्र में बेचैनी बढ़ गई है। इस बीच सऊदी अरब ने पहली बार बेहद सख्त शब्दों में ईरान को चेतावनी दी है। सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान अल सऊद ने साफ कहा है कि, उनके देश और उसके सहयोगियों की सहनशक्ति अब खत्म होती जा रही है।

      उन्होंने संकेत दिया कि, अगर ईरान ने अपने हमले बंद नहीं किए, तो सऊदी अरब और उसके साझेदार जवाबी कदम उठाने के लिए मजबूर हो सकते हैं। इस बयान को मध्य पूर्व की राजनीति में बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि इससे यह संकेत मिलता है कि खाड़ी देश अब सीधे तौर पर इस संघर्ष में शामिल हो सकते हैं।

      सऊदी विदेश मंत्री का कड़ा संदेश

      रियाद में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रिंस फैसल ने कहा कि, ईरान को तुरंत अपनी सैन्य रणनीति पर दोबारा विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि, खाड़ी देशों और सऊदी अरब पर हो रहे हमलों को अनदेखा नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि, हम साफ करना चाहते हैं कि हमारे पास बहुत बड़ी क्षमता और ताकत है। अगर जरूरत पड़ी तो हम उसका इस्तेमाल करने में बिल्कुल भी हिचकिचाएंगे नहीं।

      हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि किन परिस्थितियों में सऊदी अरब सैन्य कार्रवाई करेगा, लेकिन उनके बयान से साफ हो गया है कि सऊदी अरब अब ईरान की आक्रामकता को ज्यादा समय तक सहन करने के मूड में नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि सऊदी अरब का मुख्य उद्देश्य फिलहाल अपने देश और पड़ोसी खाड़ी देशों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

      यह भी पढ़ें: ‘इजरायल अब नहीं करेगा हमला...’ मिडिल ईस्ट में जंग के बीच बोले ट्रंप, ईरान को दी चेतावनी- कतर पर हमला हुआ तो तबाह कर देंगे

      खाड़ी देशों पर क्यों बढ़े हमले?

      ईरान ने हाल ही में खाड़ी क्षेत्र के कई महत्वपूर्ण ऊर्जा ठिकानों को निशाना बनाया है। इन हमलों के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव तेजी से बढ़ गया। सबसे बड़ा हमला कतर के रास लाफन गैस प्लांट पर हुआ, जिसे दुनिया के सबसे बड़े LNG (लिक्विफाइड नेचुरल गैस) केंद्रों में गिना जाता है। इस हमले के बाद कतर सरकार ने इसे खुली आक्रामकता बताया और कड़ी प्रतिक्रिया दी।

      इसके अलावा संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के हबशन गैस प्लांट को भी निशाना बनाया गया। हमले के बाद वहां गैस ऑपरेशन अस्थायी रूप से रोकना पड़ा। यूएई के रक्षा मंत्रालय के अनुसार उनकी एयर डिफेंस प्रणाली ने कई मिसाइलों और ड्रोन को रास्ते में ही मार गिराया।

      हमलों का विवरण

      स्थान

      हमला

      स्थिति

      कतर - रास लाफन LNG प्लांट

      मिसाइल हमला

      भारी नुकसान की आशंका

      UAE - हबशन गैस प्लांट

      ड्रोन व मिसाइल

      ऑपरेशन अस्थायी रूप से रुका

      सऊदी अरब - रियाद

      4 बैलिस्टिक मिसाइल

      एयर डिफेंस ने इंटरसेप्ट किया

      सऊदी रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, रियाद की ओर दागी गई चार बैलिस्टिक मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया गया।

      ईरान ने हमलों पर क्या कहा?

      ईरान ने इन हमलों को अपनी रक्षात्मक कार्रवाई बताया है। तेहरान का कहना है कि, यह हमला इजरायल द्वारा ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड पर किए गए हमले के जवाब में किया गया है। ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) ने पहले ही चेतावनी दी थी कि अगर उस पर हमला हुआ तो खाड़ी देशों के तेल और गैस ठिकानों को निशाना बनाया जाएगा।

      ईरान से जुड़ी एक समाचार एजेंसी के मुताबिक, अगर अमेरिका और इजरायल ने अपने कदम नहीं रोके तो ऊर्जा ठिकानों पर हमले और तेज किए जा सकते हैं। ईरान ने यह भी कहा कि, उसका अभियान अभी खत्म नहीं हुआ है और जरूरत पड़ने पर इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है।

      [featured type="Featured"]

      सऊदी अरब बोले- हमारा धैर्य असीमित नहीं

      सऊदी विदेश मंत्री ने कहा कि, ईरान की आक्रामकता के खिलाफ अब उनका धैर्य सीमित हो चुका है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, हमारा धैर्य असीमित नहीं है। ईरान को समझना होगा कि पड़ोसी देशों पर हमला करने का परिणाम क्या हो सकता है।

      प्रिंस फैसल ने यह भी कहा कि, ईरान पर अब भरोसा करना बेहद मुश्किल हो गया है। उनके अनुसार इन हमलों की योजना पहले से बनाई गई थी और अब सामने आ रही घटनाएं उसी रणनीति का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि, पिछले एक दशक से ईरान इस तरह की रणनीति पर काम कर रहा था, जिसमें पड़ोसी देशों पर दबाव बनाकर क्षेत्रीय राजनीति को प्रभावित करना शामिल है।

      रियाद की बैठक और मिसाइल हमला

      सऊदी विदेश मंत्री का बयान उस समय आया जब रियाद में क्षेत्रीय और इस्लामी देशों के विदेश मंत्रियों की एक अहम बैठक हो रही थी। इस बैठक के दौरान ही रियाद की ओर चार बैलिस्टिक मिसाइलें दागी गईं। सऊदी अरब का कहना है कि, इन मिसाइलों का मकसद बैठक में शामिल देशों को डराना और राजनीतिक दबाव बनाना था। हालांकि, सऊदी एयर डिफेंस सिस्टम ने इन सभी मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया। प्रिंस फैसल ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, इस तरह की धमकियों से सऊदी अरब डरने वाला नहीं है।

      यह भी पढ़ें: एनर्जी वॉर शुरू? इजरायल का दुनिया की सबसे बड़ी गैस फील्ड पर हमला, ईरान ने कतर की एनर्जी साइट पर किया मिसाइल अटैक

      क्या युद्ध की ओर बढ़ रहा खाड़ी क्षेत्र?

      मध्य पूर्व के विशेषज्ञों का मानना है कि अगर ईरान और खाड़ी देशों के बीच तनाव इसी तरह बढ़ता रहा तो यह संघर्ष और बड़ा रूप ले सकता है। खाड़ी क्षेत्र दुनिया के सबसे बड़े तेल और गैस भंडार का केंद्र है। इसलिए यहां किसी भी बड़े युद्ध का असर पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है। अगर ऊर्जा ठिकानों पर हमले जारी रहते हैं तो तेल और गैस की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिल सकता है।

      भरोसा बहाल करना मुश्किल

      प्रिंस फैसल ने कहा कि, भले ही भविष्य में युद्ध खत्म हो जाए, लेकिन ईरान के साथ भरोसा बहाल करना बेहद मुश्किल होगा। उनके मुताबिक इन हमलों ने विश्वास की बुनियाद को पूरी तरह हिला दिया है। उन्होंने कहा कि, अगर ईरान तुरंत अपने कदम पीछे नहीं हटाता, तो भविष्य में दोनों पक्षों के रिश्ते सामान्य होना लगभग असंभव हो जाएगा।

      [breaking type="Breaking"]

      अभी क्या है स्थिति?

      अभी खाड़ी क्षेत्र में हालात बेहद संवेदनशील बने हुए हैं। सऊदी अरब और उसके सहयोगी देश फिलहाल स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और अपनी रक्षा व्यवस्था को मजबूत कर रहे हैं। दूसरी ओर ईरान भी संकेत दे चुका है कि वह अपने अभियान को आगे बढ़ा सकता है। ऐसे में आने वाले कुछ दिन पूरे मध्य पूर्व के लिए बेहद निर्णायक साबित हो सकते हैं। अगर कूटनीतिक प्रयास सफल नहीं हुए तो यह टकराव बड़े क्षेत्रीय युद्ध का रूप भी ले सकता है।

      Peoples Update

      People's Update

      PeoplesUpdate

      Peopleupdate

      Saudi Arabia

      Middle East conflict

      Iran

      US Israel Iran war

      Stay Updated!
      Join our WhatsApp channel for latest news
      →
      Manisha Dhanwani
      By Manisha Dhanwani

      मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

      Related Posts

      icon

      Latest Posts

      दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया जल्द बनेंगे पेरेंट्स

      टीवी की ‘इशिता’ का नया चैप्टर:दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया जल्द बनेंगे पेरेंट्स

      मिलिट्री बेस के ऊपर दिखे रहस्यमयी ड्रोन, रुबियो-हेगसेथ की बढ़ाई गई सुरक्षा

      ईरान के निशाने पर अमेरिकी नेता!मिलिट्री बेस के ऊपर दिखे रहस्यमयी ड्रोन, रुबियो-हेगसेथ की बढ़ाई गई सुरक्षा

      दुलारचंद यादव मर्डर केस में मोकामा विधायक को पटना हाईकोर्ट से जमानत

      जेल से बाहर आएंगे अनंत सिंह!दुलारचंद यादव मर्डर केस में मोकामा विधायक को पटना हाईकोर्ट से जमानत

      Alien से लेकर Demon तक, Instagram ने लॉन्च किए 8 AI Voice Effects

      जो सुना वो सच नहीं!Alien से लेकर Demon तक, Instagram ने लॉन्च किए 8 AI Voice Effects

      जंग जीतना तो दूर, निकलने का भी रास्ता नहीं, 23 साल पुरानी गलती दोहरा बैठ

      ईरानी जाल में फंसे ट्रंप :जंग जीतना तो दूर, निकलने का भी रास्ता नहीं, 23 साल पुरानी गलती दोहरा बैठ

      BJP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, किस सीट से लड़ेंगे CM हिमंता और कांग्रेस से आए प्रद्युत बोरदोलोई?

      असम चुनाव 2026 :BJP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, किस सीट से लड़ेंगे CM हिमंता और कांग्रेस से आए प्रद्युत बोरदोलोई?

      राष्ट्रपति ने स्थापित किया श्रीराम यंत्र

      अयोध्या राम मंदिर में ऐतिहासिक क्षण!राष्ट्रपति ने स्थापित किया श्रीराम यंत्र

      विजयपुर सीट पर विधायकी बरकरार, लेकिन वोटिंग और वेतन पर रोक; SC में हाईकोर्ट का फैसला खारिज

      कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा को राहत :विजयपुर सीट पर विधायकी बरकरार, लेकिन वोटिंग और वेतन पर रोक; SC में हाईकोर्ट का फैसला खारिज

      दिल्ली-यूपी, पंजाब-हरियाणा और 7 राज्यों में भारी बारिश, ओले और तूफानी हवाओं की चेतावनी

      Weather Update :दिल्ली-यूपी, पंजाब-हरियाणा और 7 राज्यों में भारी बारिश, ओले और तूफानी हवाओं की चेतावनी

      Facebook से हजारों डॉलर कमाने का मौका, हर कोई कर रहा अप्लाई!

      कंटेंट क्रिएटर्स की बल्ले-बल्ले!Facebook से हजारों डॉलर कमाने का मौका, हर कोई कर रहा अप्लाई!

      Peoples Update

      एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

        Popular Categories

        • Lifestyle
        • Auto
        • Entertainment
        • National
        • Health

        Useful Tools

        • SIP Calculator
        • Personal Loan Calculator
        • Car Loan Calculator
        • Education Loan Calculator
        • Income Tax Calculator

        Other Links

        • Home
        • Videos
        • Reels
        • Story
        • E-Paper

        • About Us
        • Contact Us
        • Privacy Policy
        • Career
        • Disclaimer
        • Advertise With Us
        • Complaint Redressal
        • Sitemap

        Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

        You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....