PlayBreaking News

6 दिन, 5 देश…!इस दिन होगा PM मोदी का बहु-देशीय दौरा, लिस्ट में UAE से लेकर इटली तक शामिल!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह 6 दिवसीय 5 देशों की विदेश यात्रा भारत के लिए एक अहम कदम मानी जा रही है। UAE से लेकर यूरोप तक यह दौरा व्यापार, निवेश, ऊर्जा, रक्षा और नई तकनीक के क्षेत्रों में भारत की पकड़ को और मजबूत करने की दिशा में देखा जा रहा है।
Follow on Google News
इस दिन होगा PM मोदी का बहु-देशीय दौरा, लिस्ट में UAE से लेकर इटली तक शामिल!

नई दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 मई से एक अहम विदेश दौरे पर जा रहे हैं। यह यात्रा लगभग 6 दिनों की होगी, जिसमें वे 5 देशों संयुक्त अरब अमीरात (UAE), नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली का दौरा करेंगे। दुनिया में चल रहे तनाव और बदलते हालात के बीच यह यात्रा काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य भारत के इन देशों के साथ रिश्तों को और मजबूत करना है। 

UAE (संयुक्त अरब अमीरात)

PM मोदी अपनी विदेश यात्रा की शुरुआत संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से करेंगे। यहां उनकी मुलाकात राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से होगी। दोनों नेता रणनीतिक साझेदारी, मध्य पूर्व में चल रहे तनाव, ऊर्जा सहयोग, निवेश और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
भारत और UAE के रिश्ते काफी मजबूत हैं क्योंकि UAE भारत का तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है और पिछले 25 वर्षों में यह भारत में बड़ा निवेश करने वाले देशों में शामिल रहा है। यहां करीब 45 लाख भारतीय रहते हैं, इसलिए इस यात्रा में भारतीय समुदाय की सुरक्षा और भलाई पर भी विशेष चर्चा होगी।

नीदरलैंड

इसके बाद PM मोदी 15 से 17 मई तक नीदरलैंड का दौरा करेंगे। यह उनकी 2017 के बाद पहली यात्रा होगी। इस दौरान वे राजा विलेम-अलेक्जेंडर, रानी मैक्सिमा और प्रधानमंत्री रॉब जेटेन से मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात में रक्षा, सुरक्षा, हरित हाइड्रोजन, स्वच्छ ऊर्जा, सेमीकंडक्टर तकनीक और जल प्रबंधन जैसे अहम विषयों पर चर्चा होगी। भारत और नीदरलैंड के बीच आर्थिक संबंध भी मजबूत हैं और 2024-25 में दोनों देशों का व्यापार लगभग 27.8 अरब डॉलर तक पहुंच चुका है।

यह भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल बचाने से लेकर सोना खरीदने तक… PM मोदी की देशवासियों से एक बार फिर बड़ी अपील

स्वीडन

नीदरलैंड के बाद PM मोदी 17 से 18 मई तक स्वीडन की यात्रा करेंगे। यह यात्रा स्वीडन के प्रधानमंत्री के निमंत्रण पर हो रही है। यहां वे AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस), हरित परिवर्तन, स्टार्टअप, इनोवेशन, रक्षा, अंतरिक्ष और जलवायु परिवर्तन जैसे विषयों पर बातचीत करेंगे।

इस दौरान यूरोपियन कमीशन की अध्यक्ष के साथ भी एक उद्योग बैठक होगी। भारत और स्वीडन के बीच व्यापार लगातार बढ़ रहा है और 2025 तक यह लगभग 7.75 अरब डॉलर तक पहुंच चुका है।

नॉर्वे

इसके बाद PM मोदी 18 से 19 मई तक नॉर्वे जाएंगे। यह उनकी पहली नॉर्वे यात्रा होगी और खास बात यह है कि 43 साल बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री यहां जा रहा है। इस दौरान वे राजा हेराल्ड पंचम, रानी सोन्या और प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोर से मुलाकात करेंगे।

यहां भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में भागीदारी होगी और व्यापार, रिसर्च, इनोवेशन, क्लीन एनर्जी और समुद्री सहयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। पीएम मोदी एक व्यापार और रिसर्च सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे।

यह भी पढ़ें: 'सोमनाथ बार-बार टूटा, फिर भी खड़ा रहा'... पीएम मोदी ने बताई सनातन की ताकत, सख्त अंदाज में बोले- दुनिया की कोई ताकत भारत को...

इटली

यात्रा के आखिरी चरण में PM मोदी 19 से 20 मई तक इटली का दौरा करेंगे। यह यात्रा प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के निमंत्रण पर हो रही है। यहां वे राष्ट्रपति सर्जियो मैटारेला और प्रधानमंत्री मेलोनी से मुलाकात करेंगे।

इस दौरान रक्षा, सुरक्षा, स्वच्छ ऊर्जा, विज्ञान-तकनीक, निवेश और व्यापार जैसे क्षेत्रों पर बातचीत होगी। भारत और इटली के बीच 2025 में व्यापार लगभग 16.77 अरब डॉलर तक पहुंच चुका है, जिससे दोनों देशों के रिश्ते और मजबूत हो रहे हैं।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts